विक्रमशिला सेतु पर वाहन खराब होने से फिर लगा जाम

विक्रमशिला सेतु पर शनिवार को फिर दो वाहनों के खराब होने से जाम लग गया। सुबह आठ बजे के करीब एक वाहन खराब होने से जाम की स्थिति हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 10:51 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 10:51 PM (IST)
विक्रमशिला सेतु पर वाहन खराब होने से फिर लगा जाम
विक्रमशिला सेतु पर वाहन खराब होने से फिर लगा जाम

भागलपुर। विक्रमशिला सेतु पर शनिवार को फिर दो वाहनों के खराब होने से जाम लग गया। सुबह आठ बजे के करीब एक वाहन खराब होने से जाम की स्थिति हो गई। जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वन वे ट्रैफिक शुरू कराया। वहीं दोपहर को सेतु पर एक और वाहन खराब हो गया। जिस वजह से जाम लगा, लेकिन पुलिस ने वन वे कराकर ट्रैफिक सुचारू रूप से कराया। क्रेन नहीं रहने के कारण वाहनों को हटाने में काफी देरी लगी। दोनों वाहनों से करीब 55 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

शहर में लगा जाम

दोपहर में कचहरी चौक से घंटाघर और भीखनपुर रोड में लंबा जाम लग गया। ओवरटेक के कारण गाड़ियां बीच सड़क पर बुरी तरह फंस गई थी। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद रूट बदलकर वाहनों का परिचालन शुरू कराया गया। कई लोगों ने शार्टकट रास्ता अपनाने का प्रयास किया। लेकिन कंटेनमेंट जोन के कारण कई इलाकों में बैरिकेडिंग की गई है। ऐसे में वाहनों को एक ही रास्ते से जाना पड़ रहा था।

chat bot
आपका साथी