भागलपुर महोत्सव : पहले दिन तोरसा सरकार और स्वस्ति नित्या देंगी प्रस्तुति Bhagalpur News

11 दिसंबर से पांच दिवसीय भागलपुर महोत्सव शुरू होगा। 12 दिसंबर को लोकगीत गायन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व फिल्मी गायन प्रतियोगिता होगी।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 24 Nov 2019 09:53 AM (IST) Updated:Sun, 24 Nov 2019 09:53 AM (IST)
भागलपुर महोत्सव : पहले दिन तोरसा सरकार और स्वस्ति नित्या देंगी प्रस्तुति Bhagalpur News
भागलपुर महोत्सव : पहले दिन तोरसा सरकार और स्वस्ति नित्या देंगी प्रस्तुति Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। 11 दिसंबर से शुरू हो रहे पांच दिवसीय भागलपुर महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। नागरिक विकास समिति की ओर से टाउन हॉल में होने वाले इस महोत्सव में देश के नामचीन कवियों के साथ-साथ रियलिटी शो के कई नामचीन कलाकार भी पहुंचेंगे।

पहले दिन उद्घाटन सत्र के बाद इंडियन आइडल की फेम तोरसा सरकार की गीत और स्वस्ति नित्या के नृत्य से कार्यक्रम का आगाज होगा।

प्रधान सलाहकार रमण कर्ण ने बताया कि 12 दिसंबर को लोकगीत गायन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व फिल्मी गायन प्रतियोगिता होगी। शाम में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन और मुशायरा होगा। 13 को स्कूल स्तरीय ग्रुप डांस, नाटक और कई कार्यक्रम होंगे। इसी दिन रात में मुंबई से पहुंच रही पाश्र्व गायिका सिरसा रक्षित रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। 14 को क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिता पेंटिंग और गु्रप डांस प्रतियोगिता, मॉडलिंग और भजन संध्या होगा। आखिरी दिन मंजूषा पेंटिंग, एकल नृत्य प्रतियोगिता, ग्रुप डांस प्रतियोगिता, लोक नृत्य और देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी।

सांस्कृतिक सचिव नरेश शाह और संयोजक मनोज सिंह ने बताया कि समापन सत्र को यादगार बनाने की तैयारी चल रही है। नागरिक विकास समिति अध्यक्ष जियाउर रहमान, उपाध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद और विजया मोहिनी ने शहरवासियों से समारोह को सफल बनाने की अपील की।

chat bot
आपका साथी