JLNMCH का हाल... संडे मनाते रहे डॉक्टर साहब, कहराते रहे मरीज, कई विभागों के डॉक्टर रहे गायब

जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही फिर सामने आई है। रविवार को कई विभागों के डॉक्टर नहीं पहुंचे। इससे इलाज बाधित रहा। शाम की पाली में भी बर्न यूनिट में भर्ती मरीजों को देखने के लिए भी डॉक्टर नहीं पहुंचे।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Sun, 03 Jan 2021 07:40 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jan 2021 07:40 PM (IST)
JLNMCH का हाल... संडे मनाते रहे डॉक्टर साहब, कहराते रहे मरीज, कई विभागों के डॉक्टर रहे गायब
जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही फिर सामने आई है।

 जागरण संवाददाता, भागलपुर। दर्द से मरीज कहराते रहे और डॉक्टर साहेब संडे मनाते रहे। रविवार को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में की यही स्थिति थी। इमरजेंसी में सुबह की पाली में सीनियर चिकित्सक गैर हाजिर रहे वहीं हड्डी विभाग की कई यूनिटों में राउंड नहीं किया गया। मरीजों ने कहा संडे को डॉक्टर साहब नहीं आते हैं। केवल नर्स और कर्मचारी ही रहते हैं। शाम की पाली में भी बर्न यूनिट में भर्ती मरीज को स्लाइन चढ़ाने वक्त घबराहट होने लगी। स्वजन जब अस्पताल अधीक्षक को जानकारी दी तब स्वास्थ्य प्रबंधक ने चिकित्सक को ले गए और इलाज कराए।

दो दिनों से नहीं हुआ बैडेज

सबौर के गणेश मिस्त्री का हाथ थ्रेसर से कट गया। दर्द भी है। एक दिन पहले बैंडेज हुआ था। बैंडेज खून से सन गया है और दर्द से गणेश कहरा भी रहा था। पत्नी परेशान थी। नर्स बिना चिकित्सक से पूछे दवा भी नहीं दे सकती थी। वहीं गोड्ड की 70 वर्षीय प्रभुल्ल देवी की जांघ की हड्डी टूटी है। नौ दिनों से भर्ती है। लेकिन ऑपरेशन कब होगा, कोई नहीं बता रहा है। डॉ. मसीह आजम की यूनिट में दोपहर डेढ़ बजे तक राउंड नहीं किया गया था। मरीज भी निश्चिंत थे कि राउंड होगा भी नहीं। हालांकि डॉ. गोविंद मोहन की यूनिट में चिकित्सक मरीजों को देखकर चले गए थे। सर्जरी, मेडिसीन विभाग और आब्स गायनी में चिकित्सकों ने राउंड किया था।

अधीक्षक के पहल पर हुआ इलाज

बर्न यूनिट में भर्ती खगडिय़ा के ज्ञानेंद्र मिश्रा को स्लाइन चढ़ाते ही घबराहट होने लगी। स्वजन भी परेशान होकर चिकित्सक को खोजने लगे। जब चिकित्सक नहीं मिले तो अस्पताल अधीक्षक को इसकी जानकारी दी। अधीक्षक ने स्वास्थ्य प्रबंधक को इलाज करवाने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य प्रबंधक इमरजेंसी से चिकित्सक को ले गए तब मरीज की जान बची।

इमरजेंसी में सीनियर चिकित्सक रहे गैर हाजिर

सुबह नौ बजे से दो बजे की पाली में इमरजेंसी में सीनियर चिकित्सक नदारद रहे। मरीजों का इलाज जूनियर चिकित्सक कर रहे थे। डॉ. रजनीश और डॉ. राजीव सिन्हा नहीं आए। डॉ. मीत वर्मा उपस्थित थे।

क्या है नियम

स्वास्थ्य विभाग ने सभी दिन सीनियर चिकित्सकों को भी विभागों में राउंड देने का निर्देश दिया है। पत्र में कहा गया है कि जूनियर चिकित्सक के राउंड करने पर मरीजों को भरोसा नहीं होता। अत: सीनियर चिकित्सक भी राउंड करेंगे। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा है।

अनुपस्थित चिकित्सकों के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। सभी दिन चिकित्सकों को राउंड करना है। अगर नहीं किया गया है तो इसकी जानकारी ली जाएगी।

डॉ. अशोक भगत, अधीक्षक, जेएलएनएमसीएच 

chat bot
आपका साथी