तेजस्वी की चुनावी सभा : बोले-देशहित में मोदी और नीतीश को हटाना जरूरी

तेजस्‍वी यादव लगातार चुनावी दौरा रहे हैं। जगदीशपुर में चुनावी सभा में उन्‍होंने प्रधानमंत्री और मुख्‍यमंत्री की जमकर आलोचना की। वे सांसद बुलो मंडल के लिए प्रचार कर रहे थे।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Tue, 02 Apr 2019 12:06 PM (IST) Updated:Tue, 02 Apr 2019 01:24 PM (IST)
तेजस्वी की चुनावी सभा : बोले-देशहित में मोदी और नीतीश को हटाना जरूरी
तेजस्वी की चुनावी सभा : बोले-देशहित में मोदी और नीतीश को हटाना जरूरी

भागलपुर [जेएनएन]। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर देश और राज्य को बचाना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से हटाना होगा। वे राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के पक्ष में जगदीशपुर के लोकनाथ उच्च विद्यालय में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अवैध शराब का धंधा करने वालों से मिलकर शराबबंदी का प्लान बनाया। तभी तो बिहार में अब दुकानों के बदले घर-घर शराब मिलने लगी है, जिसे हम लोग अब होम डिलीवरी कहते हैं। दो सौ में बिकने वाली शराब 15 सौ में बिक रही है। बड़े-बड़े लोग शराब पी रहे हैं, लेकिन उन्हें जेल नहीं भेजा जा रहा। सिर्फ गरीब को पुलिस पकड़ रही है। शराब के बाद नीतीश ने बालू बंद कर दिया। जिससे गरीबों का रोजगार छीन गया। तभी तो बालू की कीमत कई गुना बढ़ गई है।

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार ने सृजन घोटाला किया और घोटाले से बचने के लिए भाजपा से जाकर हाथ मिला लिया। उन्होंने कहा था कि मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन भाजपा में नहीं जाएंगे। मगर वह भाजपा में चले गए। अब बिहार की जनता उन्हें मिट्टी में मिला देगी।

प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि वह कैसे चौकीदार हैं जो सो रहे हैं और मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे चोर देश का सारा पैसा लेकर विदेश भाग गए। ये सभी लोग मोदी की ही बिरादरी के हैं। अगर मोदी चौकीदार हैं तो देश की जनता थानेदार है। इस बार देश की जनता चौकीदार को सजा जरूर देगी। इस मौके पर प्रत्याशी शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, विधायक राम विलास पासवान आदि ने सभा को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी