पूर्णिया में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद तनाव, एक की अभी भी गिरफ्तारी नहीं

पूर्णिया में मुफस्सिल थाने में गौरा पंचायत में दो युवकों द्वारा 11 वर्षीय नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाने की शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 05:32 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 05:32 PM (IST)
पूर्णिया में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद तनाव, एक की अभी भी गिरफ्तारी नहीं
पूर्णिया में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद तनाव, एक की अभी भी गिरफ्तारी नहीं

पूर्णिया, जेएनएन। शुक्रवार को पूर्णिया में हुए सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले के बाद क्षेत्र में तनाव व्‍याप्‍त है। शनिवार को भी लोगों का गुस्‍सा देखने को मिला। पुलिस से लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर‍ लिया है।

जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाने में गौरा पंचायत में दो युवकों द्वारा 11 वर्षीय नाबालिग को अपने हवस का शिकार बनाने की शिकायत दर्ज कराई गई है। पीडि़ता के पिता द्वारा दर्ज कराई इस प्राथमिकी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपित सूरज चौहान को दबोच कर पूछताछ कर रही है। वहीं दूसरा आरोपित विक्की चौहान फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दोनों आरोपित गौरा पंचायत के तीरा मटियारी गांव के हैं। घटना के संबंध में पीडि़ता के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री पास के बहियार में एक लड़की के साथ घास काटने के लिए गई थी। शाम को जब वह बहुत देर तक घर नहीं पहुंची, तो उन लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। ढूंढऩे के क्रम में उनकी पुत्री रोते हुए घर की तरफ आती हुई दिखी। उसने रोते हुए बताया कि वह साथ की लड़की के साथ सिर पर घास लेकर घर आ रही थी। उसी क्रम में झाड़ी के समीप दो युवकों ने पीछे से उसे पकड़ लिया और सिर पर से घास का बंडल फेंक दिया। जब उसंने इसका विरोध किया तो उन दोनों युवक ने उसके दुपट्टे से उसके हाथ-पांव बांध दिए और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किए। इस घटना को देखकर उसके साथ की मूक लड़की भाग गई। दोनों युवकों ने उसे धमकी दी कि अगर यह बात उसने किसी को बताई तो वे उसे जान से मार देंगे। फिर उन्होंने यह कहकर कि इसे ङ्क्षजदा छोडऩे पर यह गांव वालों को सब कुछ बता देगी फोन कर दो युवकों को बुलाया। लेकिन उनके दोनों साथियों ने दूर से ही उसे देखकर गांव की लड़की होने के कारण वे भाग गए। उसके बाद उसने बांस की झाड़ी से झड़ी तोड़कर दोनों युवकों के सिर पर मारा। इससे वे दोनों गिर पड़े और वह जान बचाकर वहां से भाग गई। उन्होंने बताया कि जब हम लोगों ने यह बात सुनी तो पुत्री को लेकर उस युवक के गांव गए। बेटी ने उन युवकों को तुरंत पहचानते हुए उनमें से एक की कालर पकड़कर उसे मारने लगी। इस पर उनके स्वजन हमलोगों के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने जान से मारने की भी धमकी दी। किसी तरह वे लोग जान बचाकर वहां से भाग कर गांव पहुंचे। इसकी जानकारी मुखिया व सरपंच को भी दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी