CM नीतीश के MLA गोपाल मंडल का BJP को चैलेंज, कहा- ई महाराष्ट्र नहीं बिहार है, हम हैं JDU के खूंटागाड़ विधायक

सीएम नीतीश कुमार के चर्चित विधायक गोपाल मंडल ने एक दफा फिर बड़ा बयान देते हुए बीजेपी को चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि ये महाराष्ट्र नहीं है। ये बिहार है और हम जदयू के खूंटागाड़ विधायक हैं। आसानी से टूटने वाले नहीं।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 25 Jun 2022 09:53 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2022 10:13 PM (IST)
CM नीतीश के MLA गोपाल मंडल का BJP को चैलेंज, कहा- ई महाराष्ट्र नहीं बिहार है, हम हैं JDU के खूंटागाड़ विधायक
मीडिया से मुखातिब होते हुए गोपाल मंडल ने दी प्रतिक्रिया।

 जागरण टीम, भागलपुर: अपने बयानों और अनोखे कारनामों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल ने एक दफा फिर बड़ा बयान दिया है। बीजेपी-जदयू के बीच चल रही बयानबाजी पर उन्होंने खुद की प्रतिक्रिया देते हुए सहयोगी दल को चैलेंज भी दे दिया है। कभी नीतीश कुमार की सरकार कार्यकाल पूरा न करने की भविष्यवाणी करने वाले गोपाल मंडल ने ये भी कह दिया कि बीजेपी के पास सीएम पद के लिए कोई चेहरा नहीं है। मीडिया से मुखातिब होते हुए जदयू विधायक ने कहा कि भाजपा वाले गलत-सही करते रहते है इसलिये देश का छात्र भड़क गया।

अपनी जुबान में उन्होंने कहा कि ये महाराष्ट्र नहीं बिहार है, हम लोग जदयू के खूंटागाड़ विधायक हैं। यहां हमें कोई उखाड़ नहीं सकता है। भाजपा में कोई ऐसा आदमी ही नहीं है, जो मुख्यमंत्री बने। वो सिर्फ नीतीश कुमार ही हैं। गोपाल मंडल ने चैलेंज देते हुए कहा कि भाजपा अलग चुनाव लड़कर देख ले, औकात का पता चल जाएगी। भाजपा के पास सिर्फ दो ही जात है, जो वोटिंग ही नहीं करती। महाराष्ट्र में ऐसी घटना घटी है, तो पूरा हिन्दुस्तान सतर्क है।

हम तो संजय जायसवाल को जानते ही नहीं- गोपाल मंडल

गोपाल मंडल ने कहा कि संजय जायसवाल जब प्रदेश अध्यक्ष बने थे, तब से उनको जान रहे हैं। हम तो उसके पहले उनको जानते भी नहीं थे। भाजपा को भागलपुर में हम मजबूत किये हैं। संजय जायसवाल में समझदारी की कमी है। वहीं, गोपाल मंडल ने अग्निपथ योजना को लेकर कहा कि केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने गलती की है। उन्हें पहले योजना का विज्ञापन निकालना चाहिए था और पूरी जानकारी देनी चाहिए थी। इसके बाद इसे लागू करना चाहिए था।

हमेशा सुर्खियों में रहते हैं जदयू विधायक 

जदयू विधायक गोपाल मंडल के कई डांस वीडियो हमेशा से वायरल होते आए हैं। वे अपने बयानों के लिए भी हमेशा चर्चा में रहे। इससे पहले उन्होंने डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद पर संगीन आरोप लगाए, बाद में उन्होंने डिप्टी सीएम को आई लव यू तक कह दिया। वहीं पिछले साल ही गोपाल मंडल का उस समय देशभर में सुर्खियां बटोरने लगे, जब आप तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में अंडर वियर पहने दिखाई दिए और इसमें हंगामा होने लगा। विधायक के एक दो या तीन नहीं, दर्जनों ऐसे मामले और बयान हैं, जो सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

chat bot
आपका साथी