जमुई में मिला विशेष प्रजाति का पैंगोलीन, पुलिस ने वन विभाग को सौंपा

बिहार के जमुई में पेंगोलिन मिला है। इसे देखने को भीड़ उमड़ पड़ी। बाद में पुलिस ने पेंगोलिन को वन विभाग के अधिकारियों के पास सौंप दिया।

By Rajesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 10:16 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 10:16 PM (IST)
जमुई में मिला विशेष प्रजाति का  पैंगोलीन, पुलिस ने वन विभाग को सौंपा
जमुई में मिला विशेष प्रजाति का पैंगोलीन, पुलिस ने वन विभाग को सौंपा

जमुई, जेएनएन। Special species pangolin found in Jamui: बिहार के जमुई में पेंगोलिन मिला है। इसे देखने को भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि पेंगोलिन गोपालपुर गांव से शनिवार को मिला है। यह पेंगोलिन विशेष प्रजाति का जीव है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर वन विभाग को सौंप दिया है। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। अजीब प्रजाति का जीव मिलने की खबर से वहां लोगों की भीड़ लग गई। 

थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस ने पैंगोलीन को अपने कब्जे में लिया। सूचना पर अनुमंडल पदाधिकारी लखींद्र पासवान तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह खैरा थाने पहुंचे। उनलोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद देर रात वन विभाग के पदाधिकारी खैरा थाने पहुंच पेंगोलिन को कब्जे में लिया। 

पैंगोलिन की खाल की मिलती है मोटी कीमत

पैंगोलिन की खाल की उपयोगिता दवाइयों में होने के कारण तस्करों की इस पर नजर होती है। बताया जाता है कि खाल की कीमत पांच से दस लाख तक मिलती है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि तस्करी के दौरान ही वह पहुंच गया हो।

कहते हैं अधिकारी

पैंगोलीन एक विशेष प्रजाति का जीव है। गोपालपुर इलाके में मिलने से इस बात की पुष्टि होती है कि जमुई के जंगल में पैंगोलिन पाया जाता है। यह जमीन के नीचे रहने वाला जीव है। मुख्य तौर पर यह चींटियां खाती है। पैंगोलिन की खाल का उपयोग दवा तैयार करने में किया जाता है। यही कारण है कि बाजार में इसकी कीमत ज्यादा है। फिलहाल बरामद पैंगोलिन को जंगल में छोड़ दिया गया है।

- सत्यजीत कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जमुई

chat bot
आपका साथी