पूर्वी बिहार और सीमांचल में आंधी-पानी से सात की माैत, दर्जनों घायल

शनिवार की रात और रविवार की सुबह आंधी-पानी के कारण पूर्वी बिहार व सीमांचल में करीब 7 लोगों की मौत हो गई। कई घरों को नुकसान पहुंचा। खेत में रखी फसल के अलावा आम-लीची की फसल को भी नुकसान हुआ।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Sun, 14 May 2017 03:46 PM (IST) Updated:Sun, 14 May 2017 11:26 PM (IST)
पूर्वी बिहार और सीमांचल में आंधी-पानी से सात की माैत, दर्जनों घायल
पूर्वी बिहार और सीमांचल में आंधी-पानी से सात की माैत, दर्जनों घायल

भागलपुर [जेएनएन]। पूर्व बिहार और सीमांचल में शनिवार देर रात व रविवार अल सुबह की आंधी और वज्रपात से सात लोगों की मौत हो गई। नवगछिया में चार, अररिया में दो और कटिहार में एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

नवगछिया पुलिस जिले के पकड़ा गांव में शनिवार देर रात को अचानक तेज आंधी के कारण मिट्टी के घर पर पेड़ गिर गया। इस घटना में घर में सो रहीं पंकज मंडल की पत्नी जूली देवी एवं उनके एक वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। इधर, रंगरा प्रखंड के अंतर्गत ज्ञानी दास टोला में वज्रपात से नीतीश कुमार (15) और उनकी दादी सिया देवी की मौत हो गई।

अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड के अंतर्गत मिर्जापुर महिचंदा गांव में आंधी के दौरान घर पर पेड़ गिरने से देवकी देवी (65) की मौके पर ही मौत हो गई। फारबिसगंज प्रखंड की ही किरकिचिया पंचायत के वार्ड संख्या 10 में वज्रपात से लखन देवी (58) की मौत हो गई। यहां कई कच्चे घरों को भी नुकसान पहुंचा है। सूर्यमुखी की फसल भी क्षतिग्रस्त हुई है।

कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेशपुर गांव में रविवार अल सुबह एक घर पर बिजली गिर गई। इस घटना में बादो मंडल के नाती विक्रम कुमार (3) की मौके पर ही मौत हो गई। वज्रपात के चलते पूरा घर ध्वस्त हो गया और घर में आग लग गई। इस घटना में विक्रम की मां ननकी देवी (25), संतोष राय व पूजा कुमारी (1) जख्मी हो गईं।

यह भी पढ़ें: पटना के फिर शुरू हुई कैश की किल्लत, 30 फीसद एटीएम के शटर डाउन

घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से सभी जख्मियों को घर से बाहर निकालकर आग पर काबू पाया गया। आंधी-बारिश से खलिहान में रखी मक्के की फसल के अलावा आम, केला और लीची को भी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: कश्मीरियों को इंजीनियर बना रहे IIT पासआउट ये बिहारी, जानिए

chat bot
आपका साथी