कल से बदल जाएगा आरएसएस का गणवेश

भागलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का परिधान रविवार से बदल जाएगा। नये परिधान में ही सं

By Edited By: Publish:Sat, 01 Oct 2016 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2016 03:00 AM (IST)
कल से बदल जाएगा आरएसएस का गणवेश

भागलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का परिधान रविवार से बदल जाएगा। नये परिधान में ही संघ के स्वयंसेवक दो अक्टूबर को शहर में पथ संचलन करेंगे। अब संघ के स्वयंसेवक हाफ पैंट के बदले फुल पैंट में नजर आएंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक राणा प्रताप ने बताया कि संघ की दृष्टि से राज्य दो भागों में विभक्त है। भागलपुर, मुंगेर, पटना, नालंदा व गया सहित सात विभाग दक्षिण बिहार के हिस्से हैं। जहां दो अक्टूबर को संचलन का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें स्वयंसेवक नये गणवेश में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि फुलपैंट का रंग ओलिव ब्राउन (गहरा खाकी) है। शर्ट पहले से ही सफेद है। टोपी काली है। बेल्ट भी ब्राउन है। सह प्रांत प्रचारक ने बताया कि दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी है। इसलिए भी लांचिंग के लिए यह तिथि रखी गई है। बताया कि गणवेश में बदलाव का फैसला नागौर में हुए अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में लिया गया था। 1925 में संघ की स्थापना के बाद गणवेश में इसके पूर्व भी आंशिक बदलाव हुए थे। पांच वर्ष पूर्व चमरा के बेल्ट को बदल कर रेक्सीन का किया गया था। जूता का रंग काला रखा गया है। अगर कपड़े का काला जूता होगा तो वह मान्य होगा। प्रचारक ने बताया कि दो अक्टूबर के संचलन कार्यक्रम में दक्षिण बिहार में करीब पांच हजार से अधिक स्वयंसेवक विभिन्न विभागीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। सूत्रों के अनुसार हाफ पैंट से फुल पैंट का बदलाव आजादी के बाद पहली बार किया गया है। भागलपुर के कार्यक्रम में बांका के भी स्वयंसेवक भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी