मुंगेर में सड़क दुर्घटना : बहन से राखी बंधवाने बाइक से जा रहा था भाई, तभी रास्‍ते में आ गया सांड

मुंगेर में सड़क दुर्घटना रक्षा बंधन के दिन सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं एक जख्‍मी है। दोनों आपस में मित्र थे। एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे इसी दौरान बीच रास्‍ते पर सांड आ गया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 12 Aug 2022 12:29 PM (IST) Updated:Fri, 12 Aug 2022 12:29 PM (IST)
मुंगेर में सड़क दुर्घटना : बहन से राखी बंधवाने बाइक से जा रहा था भाई, तभी रास्‍ते में आ गया सांड
मुंगेर में सड़क दुर्घटना : मुंगेर में एक युवक की मौत एक जख्‍मी।

संवाद सूत्र, धरहरा (मुंगेर)। मुंगेर में सड़क दुर्घटना : मुंगेर के धरहरा-घटवारी मार्ग स्थित जसीडीह गांव के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, दूसरा घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। कजरा संभालपुर गांव के दिनेश यादव का पुत्र अमित कुमार गुरुवार को मां के साथ अदलपुर गांव स्थित ननिहाल आया हुआ था। अमित का दोस्त हरेराम शुक्रवार को राखी बंधाने के लिए बहन का ससुराल गोविंदपुर पहुंचा था। 

दोनों दोस्त बाइक से गोव‍िंदपुर से अदलपुर लौट रहा था। इसी क्रम मे एक साढ को बचाने के क्रम में बाइक से गिर गया। सिर में अमित को काफी चोंटें आई। ग्रामीणों के सहयोग से अमित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जख्मी हरेराम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलते ही धरहरा व लड़ैयाटांड थाना की पुलिस पहुंची। लड़ैयाटांड थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद अमित के घर और ननिहाल में कोहराम मच गया। मां-रो-रोकर बेहोश हो रही थी। आसपास के लोग सांत्वना देने पहुंचते रहे।

रिटायर होम गार्ड की सड़क हादसे में मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

संवाद सूत्र, बरियारपुर ( मुंगेर)। थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित साधु बाबा स्थान के पास गुरुवार मिर्जाचक निवासी रिटायर होमगार्ड गोपी मंडल की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। वह पौत्री के साथ पूजा करने साधुबाबा स्थान पहुंचे थे। इसी क्रम में एक ई-रिक्शा शरीर पर पलट गया और मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित मिर्जा चक के ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बरियापुर- खडगपुर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जाम को हटवाया। पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया। जाम स्थल पर मौजूद जिप सदस्य दुर्गेश सिंह दो हजार व मुखिया भानुमति ने मृतक के स्वजनों को एक हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिए दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

chat bot
आपका साथी