RJD : बूथस्‍तर पर पार्टी को किया जाएगा मजबूत, कमेटियों का चयन

RJD राजद ने नवगछिया और भागलपुर इलाके में अपनी गतिविधि बढ़ा दी है। सांगठनिक मजबूती के साथ-साथ पार्टी को बूथस्‍तर पर ले जाया जा रहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 09:06 AM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 09:06 AM (IST)
RJD : बूथस्‍तर पर पार्टी को किया जाएगा मजबूत, कमेटियों का चयन
RJD : बूथस्‍तर पर पार्टी को किया जाएगा मजबूत, कमेटियों का चयन

भागलपुर, जेएनएना। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए राजद ने सांगठनिक मजबूती बढ़ा दी है। पार्टी का विस्‍तार बूथ स्‍तर तक किया जा रहा है। इसके लिए लगातार पार्टी पदाधिकाीर और कार्यकर्ता दौरा कर रहे हैं।

राजद ने बूथ कमेटी और पंचायत कमेटी का किया चयन

शाहकुंड प्रखंड के जगरिया पंचायत के छत्रपाल गांव में राजद प्रखंड अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद सिंह के आवास पर राजद के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव की उपस्थिति में प्रखंड अध्यक्ष कन्हाई प्रसाद सिंह के द्वारा शाहकुंड प्रखंड के सभी बूथ कमेटी और पंचायत कमेटी के साथ बैठक की गई। इस अवसर पर उपस्थित जिला प्रधान महासचिव विश्वजीत कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष साधो यादव, जिला महासचिव अशोक कुमार यादव, मु, अनवार खांन, जिला सचिव राजाराम यादव व युवा प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर यादव आदि मौजूद थे।

पार्टी को बूथस्तर से मजबूत बनाने का संकल्प

बिहपुर। नवगछिया महिला राजद प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अभिलाषा कुमारी की मौजूदगी में सहोरी व कोरचक्का में महिला प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक हुई, जिसमें पार्टी को बूथस्तर से मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के चुनाव तैयारियों में अभी से ही जुट जाएं। मौके पर दर्जनों महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में पंचायत अध्यक्ष जयरानी देवी, नीरा देवी, राजद जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, उपाध्यक्ष रामविलाश सिंह, राज्य परिषद सदस्य नंदू यादव, प्रदीप सिंह, मुरलीधर सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

पंसस पद पर उपचुनाव कराने की मांग

बिहपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर स्थगित हुए पंचायत उप चुनाव को जल्द कराने की मांग पदाधिकारी से की गई है। नन्हकार निवासी हेमंत चौधरी ने बिहपुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ को आवेदन देकर धरमपुररत्ती में रिक्त पंसस 02 पद पर जल्द उपचुनाव कराने की मांग की है।

मुखिया ने मास्क, साबुन व दुपट्टा बांटे

शाहकुंड। दरियापुर पंचायत के मुखिया आलोक कुमार ने पंचायत में मास्क, साबुन और दुपट्टा का वितरण किया। मुखिया आलोक कुमार ने बताया कि साबुन मास्क के अलावा 10 वर्ष तक की छात्रा को दुपट्टा भी दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी