'I Love You Bhagalpur' से होगा स्वागत, रेलवे जंक्शन पर किए जा रहे खास इंतजाम Bhagalpur News

वर्टिकल गार्डन में लगने वाले ‘आई लव यू भागलपुर’ बोर्ड में लव की जगह दिल का चित्र होगा। बड़े अक्षरों में बोर्ड में यह वाक्य लिखा होगा ताकि हर लोग दूर से ही इसे पढ़ सकेंगे।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 09:46 AM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 09:46 AM (IST)
'I Love You Bhagalpur' से होगा स्वागत, रेलवे जंक्शन पर किए जा रहे खास इंतजाम Bhagalpur News
'I Love You Bhagalpur' से होगा स्वागत, रेलवे जंक्शन पर किए जा रहे खास इंतजाम Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। जंक्शन पर ट्रेन से सफर करने वाले यात्री अब हर दिन ‘आई लव यू भागलपुर’ बोलेंगे। जंक्शन परिसर में बने देश के सबसे बड़े वर्टिकल गार्डन में बोर्ड लगाया जाएगा, जिस पर ‘आई लव यू भागलपुर’ लिखा रहेगा। बोर्ड के चारों ओर बेहतरीन लाइटिंग की व्यवस्था होगी। इसके लगने से न सिर्फ स्टेशन की खूबसूरती में चार चांद लगेंगे बल्कि यात्रियों का सफर भी सुहाना होगा। मालदा रेल मंडल ने इस बोर्ड को लगाने की कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही बोर्ड लगाने का काम शुरू हो जाएगा। दरअसल, भागलपुर जंक्शन के सुंदरीकरण का कार्य काफी तेजी से हो रहा है। मालदा मंडल में रेल मंडल प्रबंधक का पदभार संभालने के बाद यतेंद्र कुमार स्टेशन को संवारने में जुटे हैं। इसी महीने की छह तारीख को देश का सबसे बड़े रेलवे स्टेशन पर वर्टिकल गार्डन का खिताब भागलपुर को मिला है। अभी स्टेशन को और खूबसूरत बनाने की योजना है।

लव की जगह होगा दिल का चित्र: वर्टिकल गार्डन में लगने वाले ‘आई लव यू भागलपुर’ बोर्ड में लव की जगह दिल का चित्र होगा। बड़े अक्षरों में बोर्ड में यह वाक्य लिखा होगा ताकि हर लोग दूर से ही इसे पढ़ सकेंगे। इस बोर्ड के लगने से जंक्शन का लुक और बेहद खूबसूरत होगा।

यात्री रहेंगे जागरूक तो और बढ़ेगी खूबसूरती : आई लव यू लिखा बोर्ड भी गुंतकल रेलमंडल में लगा हुआ है। अब यह बोर्ड यहां भी दिखेगा। डीआरएम ने कहा कि स्टेशन यात्रियों का है। इसे साफ रखने के लिए उन्हें खुद जागरूक रहना होगा। स्टेशन पर लिफ्ट लगाने का काम भी जल्द ही शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि लाइटिंग की भी व्यवस्था होगी, ताकि लोग आएं तो अपने स्टेशन को बदला-बदला सा देख सके।

chat bot
आपका साथी