नाथनगर में बीज के लिए किसानों का हंगामा, बीएओ को घेरा

सूखे की मार झेल रहे नाथनगर प्रखंड के किसानों ने गुरुवार को बीज की मांग को लेकर हंगामा किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Sep 2019 08:54 PM (IST) Updated:Thu, 05 Sep 2019 08:54 PM (IST)
नाथनगर में बीज के लिए किसानों का हंगामा, बीएओ को घेरा
नाथनगर में बीज के लिए किसानों का हंगामा, बीएओ को घेरा

भागलपुर। सूखे की मार झेल रहे नाथनगर प्रखंड के किसानों ने गुरुवार को बीज की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय में हंगामा किया। इस दौरान किसानों ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी रजनी रंजन का घेराव भी किया।

हंगामा सुनकर प्रखंड कर्मी भी पहुंच गए। फिर किसानों को आश्वासन देकर शांत कराया गया। किसान त्रिवेणी यादव, शाहजहा, मंटू, पूनम देवी ,मधु देवी ने बताया कि कई दिनों से फसल बिज के लिए प्रखंड से लौटाया जा रहा था। किसान सलाहकार ने भी बीज देने से मना करते हुए भगा दिया। गुरुवार को दर्जनों किसान बीज लेने पहुंचे तो एक बार फिर इन्हें वापस जाने की बात प्रखंड कर्मियों ने की। इससे किसानों का आक्रोश बढ़ और हंगामा करने लगे। किसानों ने बताया कि कृषि सलाहकार मनमाने तरीके से वितरण कर रहा है। एक ही परिवार के कई सदस्यों को पैसे लेकर बीज दे रहा है। इधर, बीएओ ने बताया कि लाभुकों को जल्द ही बीज उपलब्ध कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी