खडग़पुर झील की मनोरम दृश्य पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र, जानिए... नववर्ष पर क्या है खास Bhagalpur News

नव वर्ष पर पर्यटकों के लिए भीमबांध और खड़गपुर झील सज-धज कर तैयार है। हालांकि नववर्ष के आगमन पर हॉट स्पॉट का आनंद लेने वाले सैलानी का आना यहां शुरू हो चुका है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Tue, 31 Dec 2019 02:53 PM (IST) Updated:Tue, 31 Dec 2019 02:53 PM (IST)
खडग़पुर झील की मनोरम दृश्य पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र, जानिए... नववर्ष पर क्या है खास Bhagalpur News
खडग़पुर झील की मनोरम दृश्य पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र, जानिए... नववर्ष पर क्या है खास Bhagalpur News

भागलपुर, जेएनएन। जमुई जिले के लक्ष्मीपुर और मुंगेर के खडग़पुर के बीच स्थित भीमबांध इस वर्ष भी पर्यटक आकर्षण का केंद्र होगा। एक जनवरी को भारी संख्या में भागलपुर के लोग पिकनिक मनाने भीमबांध जाएंगे। इसकी तैयारी लोगों ने अभी से शुरू कर दी गई है। भागलपुर के लोग नववर्ष की खुशियां मनाने यहां हर साल पहुंचते हैं।

क्या है भीमबांध की विशेषता : मनोरम पहाडिय़ां, प्राकृतिक वादियां व घने जंगलों से घिरे भीमबांध में गर्म जल के कई श्रोत हैं। इन धाराओं को समेटकर यहां एक स्नान कुंड बनाया गया है। वन एवं पर्यावरण विभाग ने उक्त जंगल में पाए जाने वाले कई महत्वपूर्ण जंगली जीवों के कारण इसे अभ्यारण्य घोषित किया है। इन्हीं सब के कारण भीमबांध युवाओं के लिए एक अच्छा पिकनिक स्पॉट माना जाता है। इतना ही नहीं भीमबांध में कई बहुमूल्य जड़ी-बुटियां व लकडिय़ां भी मिलती हैं। गर्म जलकुंड, कैफेटेरिया भवन, गांधी सरोवर लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां दो गेस्ट हाउस के दो-दो कमरे का निर्माण व पुराने गेस्ट हाउस की मरम्मत कराई गई है। पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र गर्म जलकुंड है, कुंड को नए सिरे से विकसित किया गया है। गर्म जलकुंड का तापमान 72 डिग्री से अधिक होने की स्थिति में समीप की नदी से ठंडा पानी मिलाया जाएगा, जिससे लोगों को स्नान करने में सुविधा होगी। भीमबांध में ईको फ्रेंडली डस्टबिन एवं बैठने के लिए बेंच का निर्माण कराया गया है। जो लकड़ी और बांस के बने हैं। साथ ही सोलर स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइटें भी लगाई गई हैं।

क्या है वर्तमान स्थिति

नव वर्ष पर पर्यटकों के लिए भीमबांध सज-धज कर तैयार है। हालांकि नववर्ष के आगमन पर हॉट स्पॉट का आनंद लेने वाले सैलानी का आना यहां शुरू हो चुका है। वन विभाग के अधिकारियों की मानें तो हॉट स्पॉट सज धजकर तैयार है।

आकर्षण का केंद्र होगा खडग़पुर झील

प्रसिद्ध खडग़पुर झील की मनोरम दृश्य हर किसी का मन मोह लेती है। इसकी प्राकृतिक छटा और झील की सुंदरता देखते ही बनती है। खडग़पुर झील करीब बीस किलोमीटर क्षेत्र फैली है। यहां बिहार के कई जिलों से लोग पिकनिक मनाने आते हैं। झील के निकट स्थित गेस्ट हाउस के कमरे भरे रहते हैं।

chat bot
आपका साथी