सुर्खीकल में जलनिकासी व जलापूर्ति बड़ी समस्या

शहर के बीचो-बीच स्थित नगर निगम का वार्ड नंबर 26। कहने को तो शहर के मध्य क्षेत्र का हिस्सा है लेकिन मूलभूत सुविधाओं के मामले में काफी पिछड़ा वार्ड है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 02:29 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 02:29 AM (IST)
सुर्खीकल में जलनिकासी व जलापूर्ति बड़ी समस्या
सुर्खीकल में जलनिकासी व जलापूर्ति बड़ी समस्या

भागलपुर। शहर के बीचो-बीच स्थित नगर निगम का वार्ड नंबर 26। कहने को तो शहर के मध्य क्षेत्र का हिस्सा है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं के मामले में काफी पिछड़ा वार्ड है। वार्ड के सुर्खीकल मोहल्ले में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। सड़क पर पसरे कूड़े और बजबजाती नालियां इस वार्ड की पहचान बन गई है।

इस साल सबसे अधिक डेंगू पीड़ित इसी मोहल्ले में थे। यहां बोरिग रहने के बाद भी घर-घर जलापूर्ति नहीं हो रही है। कई गलियों में वेपर लाइट नहीं लगाई गई है।

जल निकासी बाधित, मोहल्ले का हाल बेहाल

टीएनबी लॉ कॉलेज के पीछे नाला बनना था, लेकिन कुछ लोगों ने काम रोक दिया है। इससे सालो भर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है। नाला निर्माण की योजना नगर निगम के पास लंबित है।

हथिया नाला की जमीन पर बन गए अपार्टमेंट

वार्ड 25 से होकर गुजरने वाला हथिया नाला पर स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। नाला की जमीन पर बड़े-बड़े अपार्टमेंट बना दिए गए हैं। इसमें सैंडिस व तिलकामाझी के नालों का पानी गिरता है। अब 20 फीट चौड़ा हथिया नाला पांच फीट में सिमट गया है। इससे बारिश के बाद जलजमाव की स्थिति बन जाती है। जलमीनार के बाद भी लोग प्यासे बरारी वाटर व‌र्क्स से सुर्खीकल के कुछ मोहल्ले में आपूर्ति तो होती है, लेकिन प्रेशर कम होने से पांच मिनट में एक बाल्टी पानी भर पाता है। बाकी मोहल्ले के लोगों का प्यास पांच प्याऊ के सहारे बूझ रही है। पाइप में लीकेज के कारण आनंदी लेन और मिश्रा टोला तक पानी नहीं पहुंच पाता है। स्लम बस्ती के लोग खुले में शौच को विवश

सुर्खीकल व खंजरपुर में बसे स्लम बस्ती के लोग अब भी खुले में शौच को मजबूर हैं। मायागंज के पास सामुदायिक शौचालय तो हैं, लेकिन इसमें ताला लटका रहता है। इसके संचालन के लिए निगम की ओर से किसी की जिम्मेदारी नहीं दी गई है।

लोगों की राय :

1. लॉ कॉलेज के पीछे नाला नहीं बनने से जलजमाव की समस्या है। नाला का काम अधूरा है। बारिश के बाद घर से निकलना मुश्किल हो जाता है।

- कुंदन सिंह 2. कई मोहल्लों में पानी नहीं पहुंच रहा है। प्याऊ के सहारे वार्ड के लोगों की प्यास बुझ रही है। पानी भरने के लिए प्याऊ के पास लोगों की भीड़ लगी रहती है।

- संतोष कुमार 3. पैन इंडिया ने पाइप बिछाने के लिए सड़क खोद दिया। इससे मोहल्ले की सड़के गड्ढों में तब्दील हो गई। इसके मरम्मत के लिए पहल की जानी चाहिए।

- अजय कुमार वर्मा 4. जर्जर बिजली के तार को नहीं बदला जा रहा है। 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिरते रहता है। तार बदलने की मांग की गई है, लेकिन अब तक नहीं बदला गया है।

- दिलीप कुमार शर्मा

5. सरकार ने घर-घर गंगा जल पहुंचाने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक स्वच्छ पानी नहीं पहुंच सका है। पैन इंडिया ने आधा-अधूरा पाइप बिछा कर छोड़ दिया है।

- सन्नी कुमार सिंह 6. इस साल यहां डेंगू का काफी प्रकोप था। इसके बाद भी यहां नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं हो रही है। जलजमाव की समस्या का भी निदान नहीं हो सका है।

- मुकेश मिश्रा

7. कचरा का नियमित उठाव नहीं होने से गलियों में चलना मुश्किल हो गया है। नाले की उड़ाही तक नहीं होती है। साफ-सफाई को लेकर नगर निगम उदासीन है।

- सुमन देवी 8. वार्ड में जल निकासी की समस्या बनी हुई है। मोहल्ले में ही पानी जमा रहता है। नाला निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। निगम को इस पर ध्यान देना चाहिए।

- राम विलास यादव 9. घर-घर कूड़ा संग्रहण नहीं होने से लोग जहां-तहां कूड़ा फेंक रहे हैं। कूड़े का नियमित रूप से उठाव नहीं हो रहा है। चूना और ब्लीचिंग का छिड़काव नहीं होता है।

- ललिता कुमारी 10. मायागंज अस्पताल परिसर में मोहल्ले का पानी जमा हो रहा है। जल निकासी के लिए नगर निगम पहल नहीं कर रहा है। मोहल्ले में पानी भी नहीं पहुंच रहा है।

- राजेश पासवान

-------------

समस्या पर बोलीं पार्षद :

टीएनबी लॉ कॉलेज के पीछे नाला निर्माण का काम पूरा कराने की मांग की गई थी, लेकिन इसके बाद भी निगम ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। नाला निर्माण नहीं होने जलजमाव की समस्या है। सफाई के लिए संसाधन उपलब्ध नहीं है। चार ठेला खराब हैं। कई गलियों में पोल नहीं होने के कारण स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है।

- प्रीति देवी, पार्षद, वार्ड 26

chat bot
आपका साथी