पाइप में लीकेज होंगे दुरुस्त

भागलपुर। शहर में जलापूर्ति पाइप में लीकेज से परेशान शहरवासियों को राहत अब राहत मिलने वाली

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 09:23 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 09:23 PM (IST)
पाइप में लीकेज होंगे दुरुस्त
पाइप में लीकेज होंगे दुरुस्त

भागलपुर। शहर में जलापूर्ति पाइप में लीकेज से परेशान शहरवासियों को राहत अब राहत मिलने वाली है। बरारी स्थित वन विभाग के कार्यालय परिसर में एक माह से लीकेज की समस्या बनी हुई है, जिससे करीब एक लाख लोगों को कम प्रेशर में पानी मिल रहा है। समस्या के निदान को लेकर निगम की जलकल शाखा ने कार्ययोजना तैयार कर ली है।

30 अक्टूबर को लीकेज मरम्मत कार्य के लिए 24 घंटे तक जलापूर्ति सेवा बाधित रहेगी। इस दौरान वन विभाग के कार्यालय परिसर में 12 इंच मोटे व्यास वाले जलापूर्ति पाइप का स्थायी तौर मरम्मत कार्य होगा। जिससे तिलकामांझी, बरारी, तुलसीनगर, जवारीपुर, अबीर मिश्रा लेन, सुरखीकल, आदमपुर, हटिया रोड व पुलिस लाइन में जलापूर्ति सेवा में व्यवधान उत्पन्न होगा। इसके निदान को लेकर निगम द्वारा चिन्हित क्षेत्र में टैंकर से जलापूर्ति की जाएगी। सहायक जलकल अधीक्षक के अनुसार निगम प्रशासन इसके लिए आदेश जारी करेगा।

बता दें कि वन विभाग के कार्यालय परिसर में मुख्य जलापूर्ति पाइप के उपर भवन बना दिया गया है। यहां जलकल कर्मी को भवन के अंदर 10 फीट गड्ढे खोदना पड़ा। कोलकाता से मरम्मत संबंधित उपकरण निगम ने मंगवा लिया है।

chat bot
आपका साथी