बच्‍ची के सामने मां को सड़क पर बांध कर दिया रौंद, दोनों हाथों पर लिखे नामों ने मचाई सनसनी

भागलपुर के पीरपैंती में एक महिला की हत्‍या कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला के एक हाथ में रूबी और धर्मेंद्र तो दूसरे हाथ में रूबी सदाम लिखा हुआ है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Fri, 21 Aug 2020 11:35 PM (IST) Updated:Sat, 22 Aug 2020 09:59 AM (IST)
बच्‍ची के सामने मां को सड़क पर बांध कर दिया रौंद, दोनों हाथों पर लिखे नामों ने मचाई सनसनी
बच्‍ची के सामने मां को सड़क पर बांध कर दिया रौंद, दोनों हाथों पर लिखे नामों ने मचाई सनसनी

भागलपुर, जेएनएन। पीरपैंती के इशीपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक मासूम बच्ची के सामने उसकी मां की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। बच्ची मां के शव से लिपटकर रो रही थी। शुक्रवार अल सुबह बच्ची के रोने की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया। 27 वर्षीय महिला का गला रस्सी से और मुंह बिजली तार से कसा था। सिर और हाथ पर धारदार हथियार से मारे जाने के निशान थे। मुंह से खून निकल रहा था। घटनास्थल खून से सना था। गले पर वाहन का चक्का चढ़ाने के भी निशान मिले।

हृदय को झकझोर देने वाली घटना देख ग्रामीणों का दिल भी दहल गया। सभी के आंसू निकल पड़े। ग्रामीणों ने बच्ची को दुलार-प्यार देकर चुप कराया। देर शाम तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। महिला के एक हाथ में गोदना से रूबी और धर्मेंद्र लिखा हुआ है। जबकि दूसरे हाथ में मेहंदी से रूबी और सदाम लिखा हुआ है।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। शव की पहचान नहीं होने पर बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क कर भेजा जाएगा। अभी पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। बच्ची काफी डरी सहमी है। इस कारण घटना के बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही है।

प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में हत्या प्रतीत होता है

इशीपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में हत्या प्रतीत होता हैं। धारदार हथियार और गले में रस्सा बांधकर बेरहमी से महिला की अन्यत्र हत्या कर शव को यहां सड़क किनारे वाहन से फेंका गया है। शव फेंककर भागते वक्त वाहन का चक्का भी गले पर चढ़ा दिया गया है। शव की पहचान के लिए सीमावर्ती झारखंड के मेहरमा व मिर्जाचौकी थाना को भी सूचना दी गई है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ के अलावा मुखिया मुकेश यादव, प्रदीप कुमार सिंह सहित कई पंचायत प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधि भी पहुंचे थे।

chat bot
आपका साथी