जिले में 54 हजार से अधिक राशनकार्ड फर्जी, उपभोक्‍ताओं को भेजा जा रहा नोटिस

जिले में हजारों लोगों ने फर्जी राशनकार्ड बनवा लिया है। अब तक छह हजार से अधिक राशन कार्ड को रद कर दिया गया है। उपभोक्‍ताओं को राशन कार्ड के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 05:37 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 05:37 PM (IST)
जिले में 54 हजार से अधिक राशनकार्ड फर्जी, उपभोक्‍ताओं को भेजा जा रहा  नोटिस
जिले में 54 हजार से अधिक राशनकार्ड फर्जी, उपभोक्‍ताओं को भेजा जा रहा नोटिस

भागलपुर, जेएनएन। जिले में 54 हजार से अधिक राशनकार्ड फर्जी निकले हैं। इन कार्डों पर कोई भी लाभुक अनाज लेने नहीं पहुंच रहा है। नोटिस भेजे जाने के बाद भी लाभुकों की ओर से किसी प्रकार जानकारी विभाग को उपलब्ध नहीं कराई गई है। अब इसको रद करते की प्रक्रिया शुरू हो गई है। छह हजार से अधिक राशनकार्ड रद किए गए हैं।

जिले में राशनकार्ड धारियों की संख्या चार 92 हजार थी, जो इस माह बढ़कर पांच लाख 95 हजार के करीब हो गई है। एक लाख 2 हजार के करीब नए राशनकार्ड बने हैं। जिनमें से 99 हजार 978 राशनकार्ड का वितरण किया गया है। शेष राशनकार्ड के वितरण की प्रक्रिया चल रही है। जनवरी से पॉस मशीन से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। पॉस मशीन से खाद्यान्न का वितरण शुरू होने के बाद से 54039 उपभोक्ता खाद्यान्न लेने नहीं पहुंच रहे हैं। इसके बाद अनुमंडल स्तर से ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा गया। नोटिस में कहा गया था कि आपके नाम पर खाद्यान्न का उठाव नहीं हो रहा है। आपका राशनकार्ड बैंक और आधारकार्ड से लिंक नहीं है। लेकिन इन उपभोक्ताओं ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने ऐसे सभी राशनकार्ड को रद करने का निर्देश दिया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी के निर्देश के बाद राशनकार्ड रद करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी तक 6737 राशनकार्ड को रद कर दिया गया है। रद राशनकार्ड से संबंधित पूरी जानकारी को आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर लोड किया जा रहा है।

54 हजार से अधिक राशनकार्ड को रद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अभी तक सात हजार के करीब राशनकार्ड को रद किया गया है। शेष राशनकार्ड को जल्द रद कर दिया जाएगा।- अंजनी कुमार श्रीवास्तव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी

-23248 सदर अनुमंडल में

-2800 किया गया रद

-11488 नवगछिया अनुमंडल में

-3228 हुआ रद

19303 कहलगांव अलुमंडल में

709 हुआ रद

chat bot
आपका साथी