Mini gun factory Munger : चार देशी कट्टा, पांच अर्द्धनिर्मित नाइन एमएम पिस्टल और गोली बरामद

Mini gun factory Munger मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है। इसके संचालक हथियारों के साथ गिरफ्तार किए गए। भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है। हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले दूसरे सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 03:59 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 03:59 PM (IST)
Mini gun factory Munger : चार देशी कट्टा, पांच अर्द्धनिर्मित नाइन एमएम पिस्टल और गोली बरामद
मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया।

मुंगेर, जेएनएन। Mini gun factory Munger :मुंगेर पुलिस को हथियार बरामद करने में लगातार सफलता मिल रही है। पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री के संचालक को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण लगातार जारी है।  

जानकारी के अनुसार, मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया है। मिनी गन फैक्ट्री के संचालक को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि मुफस्सिल थाना अंतर्गत पीर पहाड़ के खंडहर नुमा मकान से रविवार को 11 हथियारों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुपेश यादव और संटू चौधरी की गिरफ्तारी हथियारों के साथ हुई थी। गिरफ्तार किए गए रूपेश यादव और संटू चौधरी से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि तेरासी गांव का रहने वाला विजय शर्मा इन हथियारों को बनाता है और उसी के द्वारा हथियारों की आपूर्ति की गई थी।  मुफस्सिल थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में तेरासी गांव निवासी विजय शर्मा के घर पुलिस की दबिश दी गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान विजय शर्मा के पास से चार देसी कट्टा, पांच अर्ध निर्मित नाइन एमएम पिस्टल, 5 स्लाइड, 5 बैरल, एक गोली, एक ड्रिल मशीन, एक हेक्साब्लैड फ्रेम, छेनी, हथौड़ी तथा हथियार बनाने के दूसरे सामानों की बरामदगी हुई। मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विजय शर्मा ने यह भी स्वीकार किया है कि दियारा तथा पहाड़ी इलाकों में जाकर वह हथियार बनाता था। इसके बाद उन हथियारों को लेकर वह तेरासी गांव आ जाता था और वहां तोफिर निवासी रुपेश यादव और तेरासी निवासी संटू चौधरी को वह सारे हथियार दे देता था। विजय शर्मा के बनाए गए हथियारों को बेचने का काम रूपेश यादव और संटू चौधरी किया करते थे। मुफस्सिल थाना में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी