नवविवाहिता की हत्या कर गंगा में फेंका शव

हत्या कर शव को बोरे में बंदकर गंगा नदी में फेंक दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 12:54 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 12:54 PM (IST)
नवविवाहिता की हत्या कर गंगा में फेंका शव
नवविवाहिता की हत्या कर गंगा में फेंका शव

कटिहार(जेएनएन)। खेरिया गांव में दहेज में बाइक के लिए एक विवाहिता की हत्या कर शव को बोरे में बंदकर गंगा नदी में फेंक दिया गया। मामले में मृतका चांदनी (20) के पिता डुमर निवासी अनिरुद्ध मंडल के बयान पर पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मृतका के पति व उसकी सास को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पिता अनिरुद्ध मंडल ने पुलिस को बताया कि दो वर्ष पूर्व खेरिया गांव निवासी पप्पू मंडल के साथ उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी। उस समय दान-दहेज भी दिया गया था। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा बाइक की मांग को लेकर उनकी बेटी चांदनी को प्रताड़ित किया जाने लगा। शनिवार को ससुराल के लोगों ने चांदनी के साथ मारपीट भी की थी। दूसरे दिन रात को चांदनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को बोरे में डालकर गंगा में फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने मृतका के पति पप्पू मंडल व सास कालो देवी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य नामजदों में ससुर रामाशीष मंडल, देवर मनोज मंडल, पंकज मंडल, प्रवीण मंडल व खुशबू कुमारी फरार हैं। पुलिस शव की तलाश कर रही है।

---

नवविवाहिता की हत्या कर शव गंगा में फेंकने की बात कही गई है। पुलिस शव की तलाश कर रही है। मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मृतका के पति व सास को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- चित्तरंजन प्रसाद, थानाध्यक्ष, कुर्सेला

chat bot
आपका साथी