तिलकामांझी सम्मान समारोह : विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को किया गया सम्मानित, जानिए... किनको मिली यह उपलब्धि Bhagalpur News

डॉ. रामजी सिंह ने कहा कि शुभकरण चुड़ीवाला अंतिम सांस तक लोगों की भलाई में लगे रहे। आज की पीढ़ी ऐसी महान विभूतियों को भूल रही है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 03:05 PM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 03:05 PM (IST)
तिलकामांझी सम्मान समारोह : विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को किया गया सम्मानित, जानिए... किनको मिली यह उपलब्धि Bhagalpur News
तिलकामांझी सम्मान समारोह : विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को किया गया सम्मानित, जानिए... किनको मिली यह उपलब्धि Bhagalpur News

भागलपुर [जेएनएन]। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय स्थित दिनकर भवन में अंग मदद फाउंडेशन ने स्वतंत्रता सेनानी शुभकरण चुड़ीवाला की याद में तिलकामांझी सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रख्यात गांधीवादी पूर्व सांसद डॉ. रामजी सिंह ने कहा कि शुभकरण चुड़ीवाला अंतिम सांस तक लोगों की भलाई में लगे रहे। आज की पीढ़ी ऐसी महान विभूतियों को भूल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी को सच्चे राष्ट्रनायकों के योगदान से अवगत कराया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड माध्यमिक शिक्षा निदेशक जटाशंकर चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रतन मंडल, विचार सहचर के संपादक ब्रह्मेंद्र, वैदेही फाउंडेशन के अमरनाथ झा, प्रशांत विक्रम और मैथिली भोजपुरी अकादमी दिल्ली की कार्यकारिणी के सदस्य मिथिलेश कुमार सिंह थे। समारोह में विभिन्न राज्यों के 57 लोगों को तिलकामांझी राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार कुमार कृष्णन ने गांधी पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार प्रसून लतांत ने किया। वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र प्रसाद सिंह ने तिलकामाझी के योगदान पर चर्चा की। फांउडेशन की सचिव वंदना झा और रामरतन चूड़ीवाला ने अतिथियों का स्वागत किया।

इन्हें मिला तिलकामांझी राष्ट्रीय सम्मान

अनिल प्रकाश, देवानंद शर्मा, दीपक कोचगवे, आलोक पांडे, डॉ. प्रवीण झा, आशुतोष कुमार सिंह, डॉ सुधा, हेमा म्हस्के, प्रियंबदा सिंह, चंदन श्रीमाली, नयन तारा, डॉ. मीरा झा, शहजादी खातून, प्रतिभा वाईकर, अभिजीत, मीनाक्षी झा, हीरा प्रसाद हरेंद्र, शोभा तिवारी, रेशमा प्रसाद, मु. नूर आलम, राजेश कुमार सुमन, दोलन राय, त्रिलोक प्रियदर्शी, नसीमा दिलकश, डॉ. ज्ञानतोष कुमार झा, मुशर्रफ परवेज, डॉ. नवीन कुमार झा, रूपम त्रिविक्रम, सुबोध सागर, त्रिपुरारी कुमार मिश्रा, राजेन्द्र राज, ओमप्रकाश पोद्दार, डॉ. राशि सिन्हा, डॉ. ममता धवन, नंदा पांडे, मंजीत सिंह, मनोज पंडित, स्वाराक्षी स्वरा, त्रिलोकी नाथ दिवाकर, अरुणिमा सिंह, मु. जहीर अख्तर, प्रकाश चंद्र गुप्ता, संजय कुमार सुमन, सुजाता कुमारी, देवाशीष मजूमदार, सोनी चौधरी, मुकेश कंचन, सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रवीण जोशी, शशि शंकर, प्रदीप वर्मा, उत्तम देवनाथ, बरखा लकड़ा, मुकेश कंचन और नंदिनी प्रणय।

chat bot
आपका साथी