खगड़ा रेड लाइट एरिया में जिस्मों का व्यापार, लग रही थी बोली, हुई छापेमारी में 'हसीनाओं' समेत 8 धरे गए

खगड़ा रेड लाइड एरिया में जिस्मों का व्यापार लंबे समय से चल रहा है। यहां लड़कियों की खरीद-बिक्री होती है। इसके लिए बकायदा बोली लगाई जाती है। ऐसी ही एक सूचना पाकर पुलिस ने आनन-फानन में छापेमारी की।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Mon, 04 Jul 2022 04:02 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jul 2022 04:02 PM (IST)
खगड़ा रेड लाइट एरिया में जिस्मों का व्यापार, लग रही थी बोली, हुई छापेमारी में 'हसीनाओं' समेत 8 धरे गए
किशनगंज के खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी।

संवाद सहयोगी, किशनगंज : अवैध देह व्यापार और लड़की की खरीद बिक्री की सूचना पर एसपी डाक्टर इनामुल हक मेंगनू के निर्देश पर गठित स्पेशल टीम ने खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई। छापेमारी में टीम ने आठ को हिरासत में लिया है। इसमें दो महिलाएं और छह पुरूष शामिल हैं। कार्रवाई वरीय पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा की गई। बड़ी तादाद में पुलिस अचानक रेड लाइट एरिया पहुंची। टीम के वहां पहुंचते ही आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। छापेमारी में फिलहाल पुलिस ने दो महिला सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एसपी डा. इनामुल हक मेंगनु ने बताया कि अवैध देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। सूचना पर वरीय पुलिस पदाधिकारीयों के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी में आठ को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं हिरासत में लिए दो महिला में एक महिला देह व्यापार की संचालक है। जो अपने घर में बाहर से लड़कियों को लाकर देह व्यापार का धंधा करवाती थी। वहीं पुलिस की छापेमारी की भनक दूसरे दलालों को लगते ही मौके से फरार हो गए। पुलिस की रेड के साथ ही देह व्यापार संचालक फरार हो जाते है। कुछ दिनों तक शांत रहने के बाद फिर से इनके काले कारनामें शुरु हो जाता है। -लड़कियों की खरीद बिक्री व अनैतिक कार्य की मिली थी गुप्त सूचना -एक महिला संचालक व छह पुरुष हिरासत में हो रही पुछताछ -पूर्व हुई छापेमारी में नामजद संचालकों की अबतक नहीं हो पाई गिरफ्तारी

डेढ़ महीना पूर्व भी हुई थी छापेमारी

14 मई को भी टाउन थाना की पुलिस ने अवैध देहव्यापार के सूचना पर छापेमारी की थी। छापेमारी में तीन को हिरासत में लिया था। जिसमें एक महिला व दो पुरुष को जेल भेजा गया था। इस छापेमारी के बाद कुछ समय तक खगड़ा रेड लाइट एरिया में देह व्यापार का धंधा ठंडा पड़ा था। जो समय बीतने के साथ फिर से शुरु हो गया था।

पूर्व आरोपियों की अबतक नहीं हुई गिरफ्तारी

14 मई को हुई छापेमारी के बाद महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी के बयान पर खगड़ा रेड लाइट एरिया में जबरन देह व्यापार कराने वाले पांच लोगों पर महिला थाना मे मुकदमा दर्ज किया गया था। कांड संख्या 21/22 में दर्ज मामले में खगड़ा माछमाड़ा के अंजू देवी पति प्रमोद कुमार, मुन्नी पति मंजूर खलीफा, गुड़िया पति आजाद, बेबी खातून पति सोनू और कासिम उर्फ कृष्णा खलीफा पिता शीशा उर्फ अब्दुल खलीफा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उक्त लोगों पर बाहर से लड़कियों को लाकर अपने घर में रखकर जबरन अनैतिक देह व्यापार मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के हाथ अबतक इन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के मामले में खाली है।

आवासीय मोहल्ले के लोग रहते हैं परेशान

खगड़ा रेड लाइट एरिया के इर्द गिर्द कई आवासीय मोहल्ले बसे हैं। इसके बीच से होकर मुख्य सड़क गुजरती है। कई घरों की लड़कियों को भी इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। स्कूल व कालेज जाने में इन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। स्थानियों ने कई बार प्रशासन से इस अवैध धंधे को बंद कराने की गुहार लगा चुके हैं। लोगों का कहना है कि एक वर्ष पूर्व छापेमारी में यहां अनैतिक कार्यों पर लंबे समय के लिए लगाम लगी थी। लेकिन पुन: यह धड़ल्ले से जारी है।

chat bot
आपका साथी