जमुई : संतान नहीं होने पर ससुराल वालों ने नवविवाहिता को कहा—तुम्हें जीने का हक नहीं, फिर कर दिया यह काम

बिहार के जमुई में संतान नहीं होने पर ससुरालवालों ने नवविवाहिता की हत्या कर दी। ससुरालवालों ने कहा—जब बच्चा पैदा नहीं कर सकती हो तो तुम जिंदा रहकर क्या करोगी। तुम्हें जीने का हक नहीं है। शादी से बाद से ही महिला से दहेज की मांग की जा रही थी।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sat, 02 Jul 2022 06:51 AM (IST) Updated:Sat, 02 Jul 2022 06:51 AM (IST)
जमुई : संतान नहीं होने पर ससुराल वालों ने नवविवाहिता को कहा—तुम्हें जीने का हक नहीं, फिर कर दिया यह काम
बिहार के जमुई में एक महिला की हत्या कर दी गई है।

संवाद सहयोगी, जमुई। जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत के रंगाकाला गांव में ससुरालियों ने शुक्रवार की देर रात एक विवाहिता की पीट पीटकर व गला दबा कर हत्या कर दी। उसके बाद सभी ससुराल वाले विवाहिता के शव को छोड़कर फरार हो गए। मृतका की पहचान रंगाकाला गांव निवासी पिंटू यादव की 22 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है। सूचना के बाद मृतका की मां उषा देवी समेत अन्य स्वजन पहुंचे तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना की छानबीन करते हुए मृतका के शव को कागजी प्रक्रिया के बाद शुक्रवार की रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। दरअसल बांका जिला के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला गांव निवासी इंद्रदेव यादव अपनी पुत्री रीना देवी की शादी लगभग पांच वर्ष पहले झाझा थाना क्षेत्र के रंगाकाला गांव निवासी सुरेश यादव के पुत्र पिंटू यादव से की थी। मृतका की मां उषा देवी ने बताई की शादी के बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक ठाक रहा फिर उनकी बेटी को पलंग, बर्तन और गोदरेज दहेज में नहीं मिलने को लेकर ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। शादी के लगभग दो वर्ष बाद तक जब संतान पैदा नहीं हुआ तो फिर संतान को लेकर उसके साथ मारपीट किया जाने लगा।

उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले पंचायत के द्वारा समझौता कर बेटी को ससुराल भेजा गया था। मृतका के पति इंद्रदेव यादव बंगाल में रहकर गाड़ी चलाते हैं। घटना से पांच दिन पहले से उनकी बेटी से बात करने नहीं दिया जा रहा था। और संतान पैदा नहीं होने की वजह से सास सुलेखा देवी, ससुर सुरेश यादव,भैसुर रूपेश, गोतनी पिंकी देवी और देवर अधिक लाल यादव के द्वारा उसकी पीट पीटकर और गला दबाकर हत्या कर दी गई।

आरोपित से मिलीभगत का पुलिस पर लगाया आरोप

मृतका की मां उषा देवी ने बताई की घटना के बाद जब वे लोग पहुंचे तो देखा की उनकी बेटी घर में खाट पर पड़ी हुई है और सभी ससुराल वाले फरार हैं। इसी दौरान भाग रहे मृतका के ससुर सुरेश यादव को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था लेकिन झाझा थाना की पुलिस द्वारा उसे छोड़ दिया गया। उन्होंने पुलिस पर आरोपित से मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर झाझा थाना के द्वारा केस नहीं किया जाता है और आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो वे लोग एसपी और डीआईजी के पास शिकायत लेकर जाएंगे।

chat bot
आपका साथी