सिल्क सिटी में लूटपाट और डकैती का बढ़ रहा ग्राफ, दहशत में लोग

पिछले एक महीने के दौरान आधा दर्जन से अधिक लूटपाट और डकैती की घटनाओं को बदमाशों ने अंजाम दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 12:26 PM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 12:26 PM (IST)
सिल्क सिटी में लूटपाट और डकैती का बढ़ रहा ग्राफ, दहशत में लोग
सिल्क सिटी में लूटपाट और डकैती का बढ़ रहा ग्राफ, दहशत में लोग

भागलपुर। सिल्क सिटी में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। लूटपाट और डकैती की घटनाएं बढ़ रही है। पिछले एक महीने के दौरान आधा दर्जन से अधिक लूटपाट और डकैती की घटनाओं को बदमाशों ने अंजाम दिया है। बढ़ते अपराध से शहर के लोग दहशत में हैं। एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस के समक्ष चुनौती पेश कर दी है। अधिकांश घटनाओं में 18 से 25 साल के युवकों ने अंजाम दिया है। अधिकांश घटनाओं में संलिप्त बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार नहीं सकी है।

केस स्टडी

09 मार्च को तड़के इसाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदगढ़ कॉलोनी में भारतीय नौ सेना के अधिकारी डीपी झा के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने इस दौरान मारपीट और फाय¨रग की। हालांकि घटना में संलिप्त दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लेकिन तीन अपराधी अबतक पुलिस पकड़ से बाहर है। घटना को अंजाम दे बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया।

23 फरवरी को दिनदहाड़े आर्य विहार कॉलोनी, झुरखुरिया रोड में डॉ. उत्तम कुमार के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। 25 हजार नकद और जेवरात समेत बदमाश लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति लेकर चले गए। बदमाशों ने यहां भी फाय¨रग की थी। बदमाश मीटर रीडिंग के नाम पर घर में घुसे थे।

24 फरवरी की रात जीरोइल और सबौर के बीच बाबूपुर मोड़ के समीप रात एनएच-80 पर हथियारबंद बदमाशों ने मारपीट कर बेगुसराय जिले के साहेबपुर कमाल रघुनाथपुर निवासी रणवीर यादव समेत डेढ़ दर्जन ट्रक चालकों से जमकर लाखों रुपये लूट लिए थे। घटना की चालक के बयान पर जीरोमाइल थाने में 25 फरवरी को मामला दर्ज कराया गया था। इस घटना में 20 से 24 साल के युवक शामिल थे।

09 फरवरी को भीखनपुर गुमटी नंबर एक स्थित जगदीशपुर के तत्कालीन अंचलाधिकारी नवीन भूषण के घर बदमाशों ने डकैती की थी। जबकि हाल ही में बदमाशों ने एक ही रात बौंसी पुल के समीप एसबीआइ और सबौर में कैनरा बैंक के एटीएम को निशाना बनाया था। एटीएम तोड़कर बदमाशों ने लाखों रुपये लूट लिए थे।

chat bot
आपका साथी