Mission 2019 : 'साढ़े चार वर्षों में जनता की अपेक्षा में खरी उतरी केन्द्र सरकार'

लोकसभा चुनाव को देखते हुए संभावित प्रत्‍याशियों ने गांवों का दौरा शुरू कर दिया है। इसी क्रम में बांका के पूर्व सांसद पुतुल देवी ने जनता की समस्‍याओं को जानने के लिए दौरा किया।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 07:19 PM (IST)
Mission 2019 : 'साढ़े चार वर्षों में जनता की अपेक्षा में खरी उतरी केन्द्र सरकार'
Mission 2019 : 'साढ़े चार वर्षों में जनता की अपेक्षा में खरी उतरी केन्द्र सरकार'

भागलपुर [जेएनएन]। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार हर तबके के विकास के लिए प्रयासरत है। सबका साथ सबका विकास के फार्मूले पर साढ़े 4 साल तक काम हुआ, जिसका जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में जनता देगी। हम लोग साफ नीयत से काम करने वाले लोग हैं। विपक्षी आम जनता को दिग्भ्रमित कर वोट बटोरने का काम करते हैं। ये बातें बांका की पूर्व सांसद सह बिहार भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पुतुल देवी ने प्रखंड के पैन गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। यहां पूर्व सांसद ने पेवर ब्लॉक एंड टाइल्स लघु उद्योग का उद्घाटन किया।

उद्योग स्थल पर अभिषेक कुमार गौरव अंजनी कुमार एवं उदय कांत यादव के द्वारा उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। मौके पर अभिषेक कुमार ने बताया कि यह पावर ब्लॉक टाइल्स सुल्तानगंज प्रखंड का पहला निर्माण केन्द्र है। इसमें 3 हजार टाइल्स रोज तैयार करने का लक्ष्य है। इसमें कई लोगों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। मौके पर भाजपा प्रदेश सदस्य अरुण सिंह नगर अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, उत्तरी मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, दक्षिण मंडल अध्यक्ष हर्ष नाथ मिश्रा, शाहकुंड भाजपाध्यक्ष गोपाल कुमार, भाजपा जिला महिला उपाध्यक्ष नीलम सहित अवधकिशोर सिंह, कुमार संजीव, पप्पू पाण्डेय सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

शाहकुंड में पूर्व सांसद पुतुल देवी ने पैरडुमनियामाल एवं खुलनी पंचायत में दर्जनों गांव का दौरा किया। इस दौरान पूर्व सांसद के समक्ष लोगों ने बिजली, शौचालय एवं वर्ष 2016 में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए धान के मुआवजे का वितरण नहीं होने की शिकायत की। पूर्व सांसद ने इन सभी समस्याओं का निदान करवाने का आश्वासन दिया। पूर्व सांसद के साथ भाजपा शाहकुंड मंडल के प्रखंड अध्यक्ष गोपाल सिंह बासुदेवपुर पंचायत के सरपंच सोनी आचार्य पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रफुल्ल सिंह मनोज गुप्ता अरुण राय मुखिया हरि नंदन मंडल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता थे। 

chat bot
आपका साथी