Hartalika Teej 2021: 14 वर्ष बाद बन रहा अद्भुत योग, पूरी होंगी सुहागिनों की मुरादें, जमुई के आचार्य ने बताया विशेष

सुहागिनों के त्योहार पर इस बार 14 वर्ष बाद अद्भुत योग बन रहा है। बुधवार को नहाए खाए के साथ व्रत प्रारंभ होगा। इसको लेकर सुहागिन मंगलवार से ही तैयार कर रही हैं। तीज व्रत की तैयारी को ले बाजारों में रौनक दिख रही है।

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 06:23 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 06:23 PM (IST)
Hartalika Teej 2021: 14 वर्ष बाद बन रहा अद्भुत योग, पूरी होंगी सुहागिनों की मुरादें, जमुई के आचार्य ने बताया विशेष
अद्भुत योग में सुहागिनें रखेंगी व्रत, पूरी होगी मनोकामना।

संवाद सहयोगी, जमुई। सुहागिन महिलाओं का सबसे पावन त्योहार हरतालिका तीज व्रत नगर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसको लेकर महिलाएं तैयारी में जुट गई हैं। हरतालिका तीज व्रत हिन्दू धर्म में सुहागिन महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला अत्यंत कठिन और अति शुभ फलदायी व्रत माना गया है। मान्यता है कि सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। तीज पर्व को लेकर नगर के मुख्य बाजार में भी रौनक देखी जा रही है। सुहागन महिलाओं की भीड़ बाजार में दिख रही है। बुधवार को नहाय-खाय से व्रत प्रारंभ हो जाएगा।

मंगलवार को सुबह से ही नगर क्षेत्र के बाजार व दुकानों में महिला की भीड़ देखी थी। महिलाएं आवश्कता के अनुसार पूजन सामग्री, परिधान एवं श्रंगार व अन्य सामान की खरीदारी कर रही थीं। ज्योतिषाचार्य पंडित ललन झा, पंडित मनोहर आचार्य के अनुसार पति के दीर्घायु की कामना का त्योहार हरतालिका तीज पर इस वार 14 वर्ष बाद अद्भुत रवि योग बन रहा है। धार्मिक मान्यता है कि रवि योग में व्रत और पूजन करने से सुहागिन महिला की सभी मुरादे पूरी होंगी।

उन्होंने बताया कि हरतालिका व्रत तीज पर सुहागिन महिलाओं द्वारा भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश का पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। तीज पर पूजन के दौरान महिलाएं काले, नीले और बैंगनी रंग के वस्त्र न पहनें। लाल, महरूम, गुलाबी, पीले और हरे रंग के वस्त्रों को पहनकर पूजा करें। महिलाएं विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के दौरान पूरब अथवा उत्तर दिशा की ओर मुख करके मां पार्वती और भगवान शिव का पूजन करें। इस बार हरतालिका तीज गुरुवार के दिन पड़ने के कारण भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होगी।

chat bot
आपका साथी