शुक्रवार सुबह पांच बजे भागलपुर से खुलेगी गरीब रथ, आनंद विहार को जाएगी

गरीब रथ के अनिय​मित परिचालन से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार तो इस ट्रेन को रद कर दिया गया। जिससे उस दिन यात्रा करने वाले लोग स्टेशन से जाकर लौट जाते हैं।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Thu, 06 Dec 2018 11:17 PM (IST) Updated:Thu, 06 Dec 2018 11:17 PM (IST)
शुक्रवार सुबह पांच बजे भागलपुर से खुलेगी गरीब रथ, आनंद विहार को जाएगी
शुक्रवार सुबह पांच बजे भागलपुर से खुलेगी गरीब रथ, आनंद विहार को जाएगी
भागलपुर [जेएनएन]। भागलपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली गरीब रथ गुरुवार को आनंद विहार के नहीं गई। दरअसल, आनंद विहार से डाउन गरीब रथ भागलपुर नहीं आई थी। यह ट्रेन 16 घण्टे देर से चल रही थी। इस कारणवश इसका टाइम बदल दिया गया गया है।

यह अब शुक्रवार सुबह पांच बजे आनंद विहार के लिए रवाना होगी। समय से स्टेशन पहुंचने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ गया। वहीं, अमरनाथ एक्सप्रेस गुरुवार रात साढ़े 12 बजे रवाना हुई।

chat bot
आपका साथी