पूर्व सांसद पुतुल देवी ने नीतीश पर किया बड़ा हमला, बोलीं- 'दादा' को हमेशा अपमानित किया, RJD में जाना तय

बांका की पूर्व सांसद पुतुल देवी का राजद में जाना लगभग तय हो गया है। समथर्कों ने कहा कि कई पार्टियों ने उन्‍हें चुनाव लड़ने का न्‍योता दिया है। कहा-जदयू में जाने का सवाल ही नहीं है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 06:43 PM (IST) Updated:Tue, 08 Sep 2020 06:43 PM (IST)
पूर्व सांसद पुतुल देवी ने नीतीश पर किया बड़ा हमला, बोलीं- 'दादा' को हमेशा अपमानित किया, RJD में जाना तय
पूर्व सांसद पुतुल देवी ने नीतीश पर किया बड़ा हमला, बोलीं- 'दादा' को हमेशा अपमानित किया, RJD में जाना तय

जमुई [संजय कुमार सिंह]। गिद्धौर के लाल कोठी में पक रही राजनीतिक खिचड़ी की सुगंध सूबे की सियासत को लग गई। बिहार के सियासतदान की टकटकी निगाहें यह जानने को परेशान थी कि आखिर आज बांका की पूर्व सांसद पुतुल देवी राजद में जाने का निर्णय लेती हैं अथवा नहीं। आज भले ही घोषणा नहीं हुआ हो लेकिन अंदर खाने जो खबर सामने उसमें यह तय हो गया कि बांका लोकसभा की रक्षा के लिए उनका राजद में जाना लगभग तय है। इसके अलावा उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। नाम न छापने के शर्त उनके सबसे निटटतम सहयोगी ने बताया कि आज लाल कोठी में हुई समर्थकों के साथ बैठक में कई विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। समर्थकों ने एक सुर में उन्हें राजद में शामिल होने का समर्थन किया है।

पुतुल देवी ने अपने समर्थकों के बताया कि राजद के शीर्ष नेतृत्व ने जो उनके सामने मसौदा दिया। उसमें 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में पांच विधानसभा सीट और 2024 में बांका लोकसभा सीट देने का वायदा किया। हलांकि राजनीति में वायदे का कोई मायने नहीं होता है लेकिन लाला कोठी के अंदरखाने जो बातें छनकर सामने आई। उसी आधार पर कहा जा रहा कि बांका विधानसभा सीट से पुतुल देवी स्वंय उम्मीदवार होंगी। अमरपुर विधानसभा सीट से उनकी पुत्री श्रेयसी सिंह चुनाव लड़ेंगी।

यहां यह बताना लाजमी होगा कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान श्रेयसी के नाम पर नीतीश कुमार बांका से उम्मीदवार बनाने पर सहमत थे। परंतु मैडम के नाम पर सहमति नहीं बन पाई थी। इधर, समर्थकों के साथ बैठक के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा, लोजपा व राजद से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का न्योता मिला है। मैं अभीतक निर्णय नहीं ले पाई हूं। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर यह कहकर बड़ा हमला बोला कि जदयू से चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। नीतीश कुमार ने दादा स्व दिग्विजय सिंह के साथ बहुत ही बुरा व्यवहार किया था।

chat bot
आपका साथी