Deepawali 2020 : डीएम ने काली प्रतिमा विसर्जन और छठ घाट पर श्रमदान कर उठाया कूड़ा, दिया स्वच्छता का संदेश

Deepawali 2020 भागलपुर में काली प्रतिमा विसर्जन व छठ घाटों की तैयारी शुरू कर दी गई। गंगा घाट पर डीएम प्रणव कुमार ने अधिकारियों के निरीक्षण किया। अधिकारियों को सफाई करवाने और घाट को मरम्‍मत करने का निर्देश दिया।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Fri, 13 Nov 2020 03:24 PM (IST) Updated:Fri, 13 Nov 2020 03:24 PM (IST)
Deepawali 2020 : डीएम ने काली प्रतिमा विसर्जन और छठ घाट पर श्रमदान कर उठाया कूड़ा, दिया स्वच्छता का संदेश
भागलपुर में गंगा घाट का निरीक्षण करते जिलाधिकारी।

भागलपुर, जेएनएन। Deepawali 2020 : शहर में काली प्रतिमा विसर्जन व छठ घाटों की तैयारी को लेकर शुक्रवार को डीएम प्रणव कुमार ने अधिकारियों के निरीक्षण किया। बूढ़ानाथ घाट पर पूजा सामग्री व गंदगी देख डीएम अपने हाथों में कुदाल लेकर सफाई करने लगे। उन्हें देख नगर आयुक्त जे. प्रियदर्शनी, एसडीओ आशिष नारायण व उपनगर आयुक्त सत्येंद्र वर्मा ने भी कचरा उठाया। इसके माध्यम से अधिकारियों ने छठ घाटों की स्वच्छता का संदेश भी दिया। डीएम ने कहा कि श्रमदान की साफ-सफाई का अभियान शुरू किया है। सभी घाटों की सफाई के निए नगर निगम की टीम लगाया गया है। लोगों से अपील किया गया कि वो अपने घरों के आसपास की बेहतर साफ-सफाई रखें। ताकि पूरा शहर व छठ घाट साफ रहे। शहर स्वच्छ होगा तो लोग स्वास्थ्य रहेंगे।

बूढ़ानाथ घाट के पास पर्याप्त पानी है। यहां से सफाई अभियान की शुरूआत की गई है। घाटों पर कोरोना संक्रमण को देखते हुए 200 लोगों से अधिक लोगों की भीड़ नहीं जुटेगा। बेहतर होगा कि लोग अपने घर में रहकर पर्व मनाए। भगवान भाष्कर को अघ्र्य दें।

सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विसर्जन कराया जाना है। एनजीटी के निर्देश पर अनुपालन करते हुए गंगा में प्रतिमा विसर्जित नहीं की जाएगी। इसके लिए बूढ़ानाथ, बरारी पुल घाट में एक-एक व मुसहरी घाट पर दो तालाब का निर्माण कराया गया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी तालाब चिन्हित किया गया है।

मुसहरी घाट पर कृत्रिम तालाब के निर्माण को शुक्रवार की देर रात तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। आसपास कूड़े को हटाने व तालाब के चारों ओर दो लेयर में बैरिकेडिंग कराया जाएगा। डीएम ने नगर आयुक्त को मुसहरी घाट के कृत्रिम तालाब के पक्कीकरण का निर्देश दिया है। यहां दूसरे तालाब खोदा जा रहा है। नदी में विसर्जन के रोकथाम के लिए तटवर्ती क्षेत्र में बैरिकेडिंग की जाएगी। 16 नवंबर तक हर हाल में तालाब में भरने का टास्क निगम कर्मियों को सौंपा गया है। नगर निगम बैंनर व होडिंग लगाकर स्वच्छता का संदेश भी देंगे।

chat bot
आपका साथी