दुष्कर्म के आरोपित हाफिज को भेजा गया जेल

हबीबपुर इलाके के शाहजंगी स्थित खिलाफतनगर मदरसा के संचालक हाफिज गुलफराज को दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया। पढ़ें क्या है मामला ..

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 08:38 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 08:38 PM (IST)
दुष्कर्म के आरोपित हाफिज को भेजा गया जेल
दुष्कर्म के आरोपित हाफिज को भेजा गया जेल

भागलपुर। हबीबपुर इलाके के शाहजंगी स्थित खिलाफतनगर मदरसा के संचालक हाफिज गुलफराज को सोमवार को महिला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हाफिज के विरुद्ध महिला थाने में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिस बच्ची के साथ हाफिज ने गलत किया है। उसके पिता के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। घटना के विरोध में हाफिज की स्थानीय कुछ लोगों ने जमकर धुनाई कर दी थी। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा था। बच्ची के पिता के बयान पर दर्ज की गई थी प्राथमिकी

प्राथमिकी में कहा गया है कि बच्ची को 15 दिन पहले हाफिज ने सिगरेट लाने के बहाने बुलाया था। इसके बाद उसके साथ हाफिज ने गलत किया। 15 दिन बाद जब बच्ची की नजर अचानक हाफिज पर पड़ी तो वह डर गई और अपने घर वालों को सारी बात बता दी। लड़की का कोर्ट में बयान कराया गया है। महिला थाना ने लड़की का मेडिकल भी कराया था। हाफिज के गायब होने पर लोगों ने काटा था बवाल

गौरतलब है कि 14 सितंबर की रात कुछ लोगों ने हाफिज को मदरसे से निकालकर काफी मारा पीटा था। इसके बाद देर रात उसे अपने साथ लेकर चले गए थे। इसके विरोध में हाफिज के कुछ समर्थकों 15 की सुबह वैकल्पिक बायपास सड़क को तीन घटे तक जाम कर आगजनी की थी। इस मामले में हाफिज के समर्थकों का आरोप था कि स्थानीय मुखिया और सरपंच के इशारे पर साजिश रची जा रही है। उन लोगों की नजर मदरसा के ढाई कट्ठे जमीन पर है। काफी समझाने बुझाने के बाद लोगों ने जाम हटाया था। इस मामले में पाच नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

chat bot
आपका साथी