Corona effect : जब दो बच्चियों ने SSP को किया फोन, मेरे जन्मदिन मुझे केक चाहिए

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। इस दौरान जिले की दो बच्चियों ने अपने जन्‍मदिन पर केक की मांग एसएसपी से की। एसएसपी ने भी बच्चियों को निराश नहीं किया।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 19 Apr 2020 01:06 PM (IST) Updated:Sun, 19 Apr 2020 01:06 PM (IST)
Corona effect : जब दो बच्चियों ने SSP को किया फोन, मेरे जन्मदिन मुझे केक चाहिए
Corona effect : जब दो बच्चियों ने SSP को किया फोन, मेरे जन्मदिन मुझे केक चाहिए

भागलपुर, जेएनएन। कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन है। जिले में भी लोगों के निकलने पर रोक लगी हुई है। जरूरी सेवाओं को छोड़ कोई अन्य दुकानें भी नहीं खुली है। इस कारण लोग अपने घर में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम भी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में पुलिस हर संभव सहायता लोगों तक पहुंचा रही है। ऐसा ही वाकया शनिवार देर रात भागलपुर में दो जगहों पर हुआ, जो पुलिस की मानवीय छवि को दिखाती है।

दरअसल कोतवाली इलाके के बाटा गली निवासी महेंद्र जैन की पोती इशिता और जगदीशपुर इलाके के फुलवरिया गांव निवासी मनोज कुमार दुबे की बेटी दीया का शनिवार को जन्मदिन था। वे लोग लॉकडाउन के कारण जन्मदिन मना पाने में असमर्थ थे। जबकि दोनों बच्ची जिद पर अड़ी हुई थी। तभी महेंद्र जैन और मनोज कुमार दुबे ने जन्मदिन मनाने के लिए एसएसपी आशीष भारती के नंबर पर मदद मांगी। एसएसपी ने भी उनकी भावनाओं का सम्मान किया। उन्होंने सिटी डीएसपी राजवंश सिंह और विधि व्यवस्था डीएसपी निसार अहमद शाह को दोनों जगहों पर केक और गिफ्ट लेकर जन्मदिन मनाने के लिए देर रात भेज दिया।

देर रात सिटी डीएसपी राजवंश सिंह और कोतवाली इंस्पेक्टर अमर विश्वास दल बल के साथ ज्यों ही महेंद्र जैन के घर पहुंचे। स्वजनों में हड़कंप मच गया। लेकिन जब उन्हें पता चला की एसएसपी ने इशिता के जन्मदिन मनाने के लिए केक और गिफ्ट भेजा है। तब स्वजनों के जान में जान आयी। यह देख इशिता खुशी से झूम उठी। बच्ची के दादा महेंद्र जैन एसएसपी और डीएसपी को धन्यवाद देते नहीं थक रहे थे। सभी पुलिस के इस रूप को देख आश्चर्य कर रहे थे। इसके बाद घर और पुलिस की मौजूदगी में ही शारीरिक दूरी का पालन करते हुए इशिता से केक कटवाया गया।

इसी तरह विधि व्यवस्था डीएसपी निसार अहमद शाह और बाईपास थानेदार सुनील कुमार झा जब फुलवरिया गांव पहुंचे तो वहां भी तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी। जब दोनों गाड़ी से उतरे तो उनके हाथ में कोई नोटिस नहीं बल्कि केक और गिफ्ट का डब्बा था। यह देख मनोज के परिवार वालों को कुछ समझ नहीं आया। तब डीएसपी ने उन्हें बताया की एसएसपी ने दीया का जन्मदिन मनाने के लिए केक और गिफ्ट भेजा है। यह सुन घर वाले काफी भावुक हो गए। उन्होंने भागलपुर पुलिस को बहुत बहुत धन्यवाद दिया। फिर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पुलिस वालों के सामने ही दीया ने जन्मदिन का केक काटा।

chat bot
आपका साथी