Bihar Politics : चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने छोड़ दिया पार्टी का साथ, 55 साल का टूटा रिश्ता

Bihar Politics बिहार में कांग्रेस को चुनाव से पहले एक और झटका लगा है। भागलपुर में एक नेता पार्टी का साथ छोड़ दिया है। पने पत्र में उन्होंने चुनाव के समय इस्तीफा के कारणों का खुलासा नही करने व बाद में ग्रामीणों के बीच इसे साझा करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 1969 से कांग्रेस का प्रारंभिक सदस्य बनकर प्रखंड कोषाध्यक्ष का चुनाव भी जीता था।

By Hiralal Kashyap Edited By: Mukul Kumar Publish:Thu, 11 Apr 2024 02:28 PM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2024 02:28 PM (IST)
Bihar Politics : चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने छोड़ दिया पार्टी का साथ, 55 साल का टूटा रिश्ता
बिहार में एक और नेता ने छोड़ दिया कांग्रेस का साथ

HighLights

  • ग्रामीणों के बीच जाकर बताएंगे इस्तीफे का कारण
  • पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

संवाद सूत्र, पीरपैंती। भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता सुरेंद्र सिंह अपने सहयोगियों के साथ सोमवार को पार्टी के प्रारंभिक सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया हैं।

जिलाध्यक्ष को प्रेषित अपने पत्र में उन्होंने चुनाव के समय इस्तीफा के कारणों का खुलासा नही करने व बाद में ग्रामीणों के बीच इसे साझा करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि 1969 से कांग्रेस का प्रारंभिक सदस्य बनकर प्रखंड कोषाध्यक्ष का चुनाव भी जीता था। पार्टी में लंबे समय तक कांग्रेस का प्रखंड अध्यक्ष पद पर भी रहे थे।

अनिल शर्मा ने भी कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया

गौरतलब है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को त्यागपत्र भेजने के बाद प्रेस-वार्ता कर उन्होंने इसकी घोषणा की।

पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की आवक और राजद के साथ गठबंधन को इसका कारण बताया। कांग्रेस से 39 वर्षों का उनका साथ था।

यह भी पढ़ें-

झारखंड में चंद्राशेखर के साथ हो गया 'खेल'! इस नेता ने भीम आर्मी का छोड़ा साथ; सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में हुए शामिल

West Champaran News: GMCH में दो बच्चों की मौत के बाद हंगामा, वार्ड छोड़ भागे चिकित्सक और कर्मी

chat bot
आपका साथी