देवर ने चाकू से गोदकर की भाभी की हत्या, शरीर पर मिले जख्‍म के 30 निशान

बिहार के किशनगंज जिले में देवर ने भाभी की चाकू से गोदकर हत्‍या कर दी। मृतका के शरीर पर जख्‍म के 30 निशान पाये गये। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By Ravi RanjanEdited By: Publish:Tue, 29 Aug 2017 07:42 PM (IST) Updated:Tue, 29 Aug 2017 11:27 PM (IST)
देवर ने चाकू से गोदकर की भाभी की हत्या, शरीर पर मिले जख्‍म के 30 निशान
देवर ने चाकू से गोदकर की भाभी की हत्या, शरीर पर मिले जख्‍म के 30 निशान

किशनगंज [जेएनएन]। बिहार के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड की बिशनपुर बस्ती में सहेली परवीण (27) की उसके देवर हसन ने चाकू से गोदकर शनिवार देर रात को हत्या कर दी। इस दौरान मृतका की बहन रेशमा परवीन ने खुद और सहेली के डेढ़ वर्षीय बच्चे की किसी प्रकार जान बचाई। पोस्टमॉर्टम में मृतका के शरीर पर 30 जख्म पाए गए। घटना को लेकर देवर समेत नौ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की छोटी बहन रेशमा ने बताया कि सहेली का गांव के अलतमस रेजा के साथ प्रेम विवाह हुआ था। विवाह के पहले काफी मुकदमेबाजी भी हुई। इस कारण शादी से नाखुश ससुराल के लोग अक्सर सहेली को प्रताडि़त करते रहते थे। घरेलू विवाद के बीच कुछ महीने पहले अलतमस मजदूरी करने श्रीनगर चले गए।

इसी बीच, सहेली का देवर हसन रेजा बाहर से काम कर लौटा था। उसके लौटने के बाद देवर-भाभी के बीच झगड़ा चलता रहता था। इसी नोक-झोंक में हसन ने चाकू से गोदकर सहेली की हत्या कर दी। सहेली को बचाने गईं रेशमा पर भी हसन ने जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह से रेशमा ने छिपकर अपनी और सहेली के बच्चे की जान बचाई।

घटना के बाद हसन समेत ससुराल के अन्य लोग फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर बिशनुपर ओपी प्रभारी अभय कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। घटना के बाकी आरोपित फरार हैं। बिशनपुर ओपी प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि घरेलू कलह में घटना को अंजाम दिया गया है।

chat bot
आपका साथी