नाबालिग लड़की ने रोते हुए पुलिस से बतायी दर्दभरी दास्तान, प्रेमी से लड़कों ने एेसा कहा....

प्रेमी के साथ जा रही नाबालिग लड़की को तीन लड़कों ने दबोच लिया औऱ प्रेमी से कहा कि सबके सामने प्रेमिका से संबंध बनाओ। उसके बाद फिर सबने प्रेमी के सामने लड़की से दुष्कर्म किया।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 03:17 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 09:35 PM (IST)
नाबालिग लड़की ने रोते हुए पुलिस से बतायी दर्दभरी दास्तान, प्रेमी से लड़कों ने एेसा कहा....
नाबालिग लड़की ने रोते हुए पुलिस से बतायी दर्दभरी दास्तान, प्रेमी से लड़कों ने एेसा कहा....

भागलपुर, जेएनएन। नाबालिग लड़की ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर रो-रोकर अपनी दर्द भरी दास्तां सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने तुरत कार्रवाई करते हुए दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की ने बताया कि बाजार समिति बागबाड़ी कैंपस में गुरुवार की रात आठ बजे प्रेमी के सामने लड़की से तीन लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

लड़की ने बताया कि वह अपने पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद फैजान से प्रेम करती है औऱ उसके साथ दूध लाने गई थी, तभी उसके साथ यह घटना हुई। लड़की की हालत देखने के बाद रात में ही पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया औऱ शुक्रवार को उसका बयान भी कोर्ट में दर्ज कराया। पीड़िता के बयान पर प्रेमी समेत चार पर केस दर्ज किया गया है। 

गिरफ्तार किए गए दोनों लड़कों में एक लड़का नाबालिग है और वह पड़ोस के ही गांव गोराडीह  का रहने वाला है, जबकि दूसरा लड़का लड़की का प्रेमी है, जो उसके पड़ोस में ही रहता है। बाकी दो आरोपियों में सोनिया गोस्वामी (महेशपुर) और अरविंद चौधरी (सकरुल्लाचक) शामिल हैं। ये दोनों आरोपी फरार हैं।

लड़की बबरगंज इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली है और उसके पिता दवा बेचते हैं। लड़की रात में दूध लाने बागबाड़ी गई थी, तभी उसके साथ यह घटना हुई।

पीड़िता ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है। उसमें उसने कहा है कि वह मोहल्ले के मोहम्मद फैजान से प्रेम करती है। गुरुवार रात वह दूध लाने बागबाड़ी जा रही थी, तभी रास्ते में फैजान मिला और उसने कहा कि उसे कुछ बात करनी है। इसके बाद वह उसे बागबाड़ी में जंगल की तरफ ले गया। जहां तीन लड़कों ने दोनों को जाते देखा। 

तीनों लड़कों ने दोनों को पकड़ लिया फिर फैजान से कहा कि अभी सबके सामने लड़की से शारीरिक संबंध बनाओ। ऐसा नहीं करने पर फैजान को जान मारने की धमकी दी। इसके बाद बारी-बारी से तीनों लड़कों ने दुष्कर्म किया। वह काफी चिल्लाई, लेकिन इलाका सुनसान होने के कारण कोई मदद को नहीं आया।

इसी बीच पानी लाने के लिए एक लड़का दुकान गया, जबकि बाकी दोनों ने फैजान को वहीं पर बिठाए रखा। इसी दौरान वह वहां से भाग निकली और सीधे बबरगंज थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

chat bot
आपका साथी