भाजपा ने आयोजित की गोष्ठी सह परिचर्चा; महिलाओं के उत्‍थान के प्रति समर्पित हैं केंद्र सरकार Bhagalpur news

नवगछिया में भाजपा की महिला विंग ने गोष्‍ठी सह परिचर्चा आयोजित की। इस अवसर पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Wed, 11 Mar 2020 02:12 PM (IST) Updated:Wed, 11 Mar 2020 02:12 PM (IST)
भाजपा ने आयोजित की गोष्ठी सह परिचर्चा; महिलाओं के उत्‍थान के प्रति समर्पित हैं केंद्र सरकार Bhagalpur news
भाजपा ने आयोजित की गोष्ठी सह परिचर्चा; महिलाओं के उत्‍थान के प्रति समर्पित हैं केंद्र सरकार Bhagalpur news

भागलपुर, जेएनएन। नवगछिया पुलिस जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सह जिप सदस्य कुमकुम देवी की अध्यक्षता में खरीक के कठेला व बिहपुर के मड़वा गांव में गोष्ठी सह परिचर्चा आयोजित की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं के अलावा भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार रूप व वरीय भाजपा नेता गगन चौधरी भी उपस्थिति थे। महिला मोर्चा की अध्यक्ष सह जिप सदस्या कुमकुम देवी ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में केंद्र के मोदी सरकार के कार्यों व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे मुहिम व प्रयासों की जानकारी उपस्थित महिलाओं को दिया। जिप सदस्या ने कहा कि आज सभी क्षेत्र में बेटी भी बेटों के बराबर भागीदारी दे रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान नहीं करने वाला सभ्य कहलाने का हकदार नहीं हो सकता।

वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री रूप ने कहा कि घरों में सिर्फ बेटियों को ही नहीं बल्कि बेटों को भी घर की इज्जत व मान मर्यादा के बारे में बताना चाहिए। क्योंकि अधिकांश परिवारों में ऐसी बाते सिर्फ लड़कियों को ही बताया जाता है।क्या लड़कों के गलत करने पर परिवार की गरिमा धूमिल नहीं होती है। वहीं परिचर्चा में बोलते हुए कई महिलाओं ने कहा कि धरातल पर देखा जाए तो महिला सशक्तीकरण को व्यापक बनाने के लिए समाज को पुरुष प्रधान होने की मानसिकता से निकलना होगा। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने उपस्थित महिलाओं को विश्व महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

चंद्रकांत बने बिहपुर मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष

बिहपुर मंडल भाजपा के अध्यक्ष प्रभुनंदन चौधरी ने बिहपुर मंडल भाजयुमो के पूर्व महामंत्री चंद्रकांत चौधरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा सीता देवी मंडल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष, सुधीर यादव को किसान मोर्चा, मु.मिराज को अल्पसंख्यक मोर्चा, मुकेश पंडित को अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा, पीयूष कुमार पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा का मंडल अध्यक्ष एवं दिलखुश कन्हैया को आइटी सेल का मंडल संयोजक मनोनीत किया गया है।

chat bot
आपका साथी