भागलपुर के पीरपैंती से BJP विधायक ई ललन कुमार की मां का निधन, घर पर लगी कार्यकर्ताओं की भीड़

बिहार के भागलपुर जिले की पीरपैंती विधानसभी सीट से बीजेपी विधायक ई ललन कुमार की मां का निधन हो गया। उनकी मां 69 साल की थी। विधायक की मां का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ है। इस खबर को सुनते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके घर जा पहुंचे।

By Hiralal KashyapEdited By: Publish:Fri, 07 Oct 2022 10:38 PM (IST) Updated:Fri, 07 Oct 2022 10:38 PM (IST)
भागलपुर के पीरपैंती से BJP विधायक ई ललन कुमार की मां का निधन, घर पर लगी कार्यकर्ताओं की भीड़
BJP विधायक ई ललन कुमार की मां का निधन

संवाद सूत्र,पीरपैंती : पीरपैंती के भाजपा विधायक ई ललन कुमार की माता कुलेश्वरी देवी (69 वर्ष) के गरुवार की शाम दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे अपने पीछे विधायक सहित छह पुत्रों को छोड़ गई हैं। घर में ही जब उन्हें सीने में भारीपन का एहसास हुआ तो पीरपैंती रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ सुकेश कुमार ने जांच की। इसके बाद उन्हें एनटीपीसी के अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में उन्हौने अंतिम सांस ली।

इसकी खबर जैसे ही सोशल मीडिया से लोगों मिली उनके घर पर सांत्वना देने वालो की तांता लग गई।शुक्रवार को कहलगांव गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।उनके अंतिम संस्कार मे जिलापरिषद के उपाध्यक्ष प्रणव कुमार, पूर्व विधायक रामविलास पासवान,पूर्व विधायक अमन कुमार , आरक्षी उपाधीक्षक शिवानंद सिंह ,भाजपा जिला अध्यक्ष रोहित पाण्डेय ,पवन मिश्रा, रमेश प्रसाद रमन, राजद अध्यक्ष रंजीत साह, ऋषिकेश सिंह, दीपतेन्द्र वर्णवाल ,मुखिया अरविंद साह,पवन यादव, पिंटू यादव ,घनश्याम दास ,रमेश टुडु, संतोषी मुर्मू, प्रमुख प्रतिनिधि पप्पू साह , बुलबुल सिंह त्रिपुरारी यादव राकेश राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: बिहार में बाघ की दुर्लभ कब्र के बगल में सो रहा अंग्रेज थामस रार्बट, रोचक है मुंगेर की 156 साल पुरानी कहानी

डेंगू रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदम

जागरण संवाददाता, भागलपुर : शहरी क्षेत्र में बढ़ते डेंगू मरीजों की संख्या को लेकर नगर निगम अब विशेष अभियान चलाएगा। शहर के खंजरपुर, कोतवाली, नयाबाजार, आरके लेन व बूढ़ानाथ क्षेत्र में करीब दो दर्जन से अधिक लोग डेंगू की चपेट में है। नगर निगम के स्वास्थ्य शाखा प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि निगम द्वारा वार्डों में रोस्टर के अनुसार फागिंग की जा रही है। लेकिन अब डेंगू से प्रभावित क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान के साथ फागिंग भी कराई जाएगी। इसके लिए जोनल प्रभारी को आवश्यक निर्देश भी दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी