भाजपा जिलाध्यक्ष ने नवमनोनीत कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ, दिए-संयम बरतने की सलाह Bhagalpur news

भागलपुर के जीरोमाइल-सबौर रोड स्थित भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय में जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों की जानकारी सभी को दी।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Fri, 13 Mar 2020 12:49 PM (IST) Updated:Fri, 13 Mar 2020 12:49 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष ने नवमनोनीत कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ, दिए-संयम बरतने की सलाह Bhagalpur news
भाजपा जिलाध्यक्ष ने नवमनोनीत कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ, दिए-संयम बरतने की सलाह Bhagalpur news

भागलपुर [दिलीप कुमार शुक्ला]। भारतीय जनता पार्टी के भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी और मंच व मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक भागलपुर के जीरोमाइल-सबौर रोड स्थित भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय में आयोजित की गई थी। यह नवमनोनीत जिला पदाधिकारियों और मंच व मोर्चा के अध्यक्षों के साथ पहली बैठक थी। 

भाजपा एक पारिवारिक संगठन है

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक पारिवारिक संगठन है। यह केवल बोलने के लिए नहीं अपितु यह हमारे आचरण में आना चाहिए। भाजपा केवल लोकसभा और विधानसभा तक नहीं, बल्कि निकाय चुनावों में भी जीत हासिल करे। इसके लिए कार्यकर्ता प्रयास करें। यह तभी संभव है, जब हम बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सम्मान देंगे।

संपूर्ण समाज का संगठन करना उद्देश्य

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि संगठन निर्माण के लिए भले ही जातिगत समीकरण देखा जाता हो, लेकिन हमारे मन में जातिगत भाव नहीं आनी चाहिए। हमें संपूर्ण समाज का संगठन करना है। हम किसी भी जाति के रहें, हमारी पहचान सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता के नाते हो। उन्होंने कहा कमल जल में रहता है, लेकिन पत्ते पर पानी को ठहरने नहीं देता। उसी प्रकार संगठन निर्माण में जाति पर ध्यान जरुर रखें, लेकिन मन में जाति का बोध नहीं आने दें। हम किसी भी जाति रहें, हमारा परिचय भारतीय के नाते हो।

सोशल मीडिया के प्रति रहें गंभीर

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रति गंभीर रहनी चाहिए। यहां तक कि लाइक और कमेंट करने पर भी गंभीरता से विचार करनी चाहिए। सोशल मीडिया वरदान के साथ-साथ अभिशाप भी है। हमें सोशल मीडिया पर साकारात्मक बातें ही रखनी चाहिए। सांगठनिक कार्य करने के दौरान अगर मतभिन्नता आ जाए तो आपस में बैठकर इसे दूर करें, ना कि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा हो।

संयमित रहें कार्यकर्ता

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं को हमेशा संयमित रहना चाहिए। बोलने से पहले कई बार विचार करें। साकारात्मक और दूसरे की अच्छी बातें की चर्चा करें। नाकारात्मक और दूसरे की निंदा करने से कार्यकर्ताओं को बचने की उन्होंने सलाह दी। बातें औपचारिक हो या अनौपचारिक हमें सोच समझकर बोलनी चाहिए।

संगठन के लिए हों समर्पित

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि जिन्हें दायित्‍व मिला है, ऐसे कार्यकर्ता ज्‍यादा से ज्‍यादा समय संगठन में लगाएं। परिवार और संगठन के बीच सामंजस्य बैठाकर चलें। दोनों की अपेक्षाओं की पूर्ति करें। कार्यकर्ता समय का पालन करें। बैठक या कार्यक्रम में विलंब से आना और विलंब से कार्यक्रम या बैठक को शुरू करना संगठन के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा। इससे अपनी आदत भी खराब होती है।

पद को लेकर मन में अहंकार न हो

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने सभी को समझाते हुए कहा कि आज आप जिस पद पर हैं, कल कोई और इस पद आएंगे। आपसे पहले इस पद पर कोई और थे। उन्होंने कहा कि संगठन में दायित्व देने की एक सीमा है, इसलिए चाहकर भी कई ऐसे कार्यकर्ता छूट जाते हैं, जिसके पास हर प्रकार से दायित्व प्रा‍प्त करने की क्षमता है। भाजपा के सारे कार्यकर्ता योग्य हैं। लेकिन दायित्व सभी को नहीं दिया जा सकता। इस कारण पद को लेकर किसी के मन में किसी प्रकार का अहंकार ना हो। उन्होंने दायित्वधारी कार्यकर्ताओं का अत्यधिक विनम्र रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कार्यकताओं की विनम्रता, अनुशासन, समयबद्धता, इमानदारी और चरित्र संगठन को मजबूत बनाएगा।

उचित जगह रखें अपनी बात

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि अगर किसी से मतभिन्नता हो जाए तो अधिकृत व्यक्ति के समाने ही अपनी बातें रखें। इधर-उधर बातें रखने या चर्चा करने से संगठन कमजोर होगा। सोशल साइट पर तो ऐसी कोई भी बात पोस्ट नहीं करें। 

आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक कार्यकर्ता पहुंचाने के लिए लग जाएं। देखा जाता है कि आम लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। भाजपा कार्यकर्ता ऐसे लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में हर संभव सहयोग करें। केंद्र की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिसकी जानकारी आम लोगों को नहीं है। इसलिए कार्यकर्ता अपने प्रवास के दौरान योजनाओं की सही जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। 

पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक

नवमनोनीत जिला पदाधिकारी और मंच व मोर्चा के अध्यक्षों की यह पहली बैठक थी। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया। जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने सभी पदाकारियों को चादर देकर स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों और मंच व मोर्चा के जिलाध्यक्षों ने भी बैठक में अपनी-अपनी बात रखी। सभी ने जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय के नेतृत्व में संगठन को और गति देने का संकल्प लिया। 

बैठक में उपस्थित थे

महामंत्री : मुरारी पासवान, अभिनव कुमार, देवव्रत घोष

उपाध्यक्ष : दिलीप निराला, कन्हाई मंडल, मुकेश सिंह, विजय मंडल, श्यामल मिश्रा, संतोष कुमार, पवन मिश्रा, विपुल सिंह

मंत्री : कुमकुम सिन्हा, ललिता देवी, विकास तिवारी, उमाशंकर, प्रणव दास, प्रकाश वर्मा, मनीष दास

कोषाध्यक्ष : संजय केजरीवाल

कार्यालय मंत्री : राजीव तिवारी

मीडिया प्रभारी : प्यारे हिंद, आशुतोष ढीलू, इंदुभूषण झा, मुकुल प्रियदर्शी

जिला प्रवक्ता : राजेश टंडन, पृथ्वी राज, श्रवण कुमार, सुशांत यादव, बद्री मंडल, ऋषिकेश सिंह, विकास कर्ण

भाजपा युवा मार्चा अध्यक्ष : अजित गुप्ता

महिला मोर्चा अध्यक्ष : श्वेता सिंह

किसान मोर्चा अध्यक्ष : शिवबालक तिवारी

अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष : विजेंद्र रजक

अतिपिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष : प्रिंस मंडल

अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष : इम्तियाज खान

अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष : मदन मंडल

चिकित्सा मंच अध्यक्ष : डॉ. संजय सिंह

अधिवक्ता मंच अध्यक्ष : वीरेश मिश्रा

व्यवसाय मंच अध्यक्ष : दीपक शर्मा

आइटी सेल : आदित्य पांडेय

chat bot
आपका साथी