BJP : भाजयुमो जिला एवं तिलकमांझी नगर मंडल की इकाई गठित, जानें... किनको मिला स्थान

भाजपा की युवा इकाई भाजयुमो ने अपनी जिला इकाई का गठन किया लिया हैं। साथ ही तिलकमांझी नगर मंडल में भी कार्यकर्ताओं को दायित्व दे दिया गया है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 May 2020 08:56 AM (IST) Updated:Sun, 17 May 2020 08:56 AM (IST)
BJP : भाजयुमो जिला एवं तिलकमांझी नगर मंडल की इकाई गठित, जानें... किनको मिला स्थान
BJP : भाजयुमो जिला एवं तिलकमांझी नगर मंडल की इकाई गठित, जानें... किनको मिला स्थान

भागलपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने अपनी जिला इकाई का गठन कर लिया है। यहां बता दें कि भागलपुर नगर में चार मंडल हैं। तिलकमांझी नगर मंडल, ईश्वरनगर नगर मंडल, विजय मित्रा नगर मंडल और चंपानगर नगर मंडल। तिलकमांझी नगर मंडल छोड़ किसी भी मंडल में भाजयुमो ने इकाई का गठन नहीं किया गया है। 

भाजयुमो के जिला और तिलकमांझी नगर मंडल के पदाधिकारियों को भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, दिलीप निराला, संतोष कुमार, विजय कुशवाहा, विपुल सिंह, अर्जित शाश्वत चौबे, अभय कुमार घोष सोनू, अभय वर्म्मन, नभय चौधरी, नरेश मिश्रा, मुन्ना सिंह, देव कुमार पांडे, सुधीर चौधरी, अभिषेक मिश्रा,  मनीष दास, पंकज सिंह, संगीता सिन्हा, प्यारे हिंद, अभिनव कुमार, देवव्रत घोष, मुरारी पासवन, संजीब कुमार, प्रिंस मंडल, प्राणिक बाजपेयी, शरद बाजपेयी आदि ने बधाई दी है। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता ने अपनी नई कार्यकारिणी में इन्हें जगह दी है। अजीत गुप्ता ने कहा कि इकाई के गठन में सभी बातों का ध्‍यान रखा गया है। उन्होंने सभी मनोनीत जिला इकाई के पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

अध्यक्ष-अ‍जीत गुप्ता

उपाध्यक्ष - पंकज सिंह, संदीप शर्मा, ओम कुमार राय, सुमित गुप्ता, प्रतीक आनंद, पंकज गुप्ता और प्रशांत चौधरी

महामंत्री - कुंदन कुमार सिंह और सोनू आनंद

मंत्री-सूरज जायसवाल, कौशल कुमार, शुभम मिश्रा, नितेश झा, मानस सिंह और चंद्रशेखर कुमार सिंह

प्रवक्ता - रोहित मिश्रा, प्रभाकर झा

मीडिया प्रभारी - राज तेजस्वी

कोषाध्यक्ष-आनंद सिंह

कार्यालय मंत्री-रमेश कुमार सिंह

सोशल मीडिया आइटी सेल- गौरव गुप्ता

तिलकमांझी नगर मंडल युवा मोर्चा का विस्तार

तिलकमांझी नगर मंडल के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने अपनी इकाई का विस्तार किया। उन्होंने  अनुज कुमार झा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है। साथ ही अन्य उपाध्यक्ष के रूप में गुलशन सिंह, भानु सिंह, सचिन कुमार पासवान को मनोनीत किया गया है। रोहित कुमार महामंत्री बने। कुश कुमार मानस, अभिषेक रॉय, दीपक यादव और अंकित कुमार को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा शिशु राज को कोषाध्यक्ष, गणपति राय कार्यालय मंत्री, शिवचंद्र झा प्रवक्ता, ऋषभ चौबे सोशल मीडिया प्रभारी और राजीव रंजन को आईटी सेल का संयोजक पद पर मनोनीत किया गया है। वहीं, तिलकमांझी नगर मंडल के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी के रूप में जगदीश तिवारी काम करेंगे। अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने बताया कि यह बेहतर टीम है। टीम के मनोनयन में सभी बातों का ध्यान रखा गया है। सामाजिक समीकरण के अलावा कार्यकर्ताओं के समर्पण और योग्यता को विशेष तरजीह दी गई है। उन्‍होंने सभी मनोनीत अधिकारियों को बधाई दी है। 

chat bot
आपका साथी