भाजपा जिलाध्यक्ष ने दही-चूड़ा के बहाने खेला अपना सियासी दांव Bhagalpur News

भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्‍यक्ष ने मकरसंक्रांति भोज का आयोजन कर अपनी सियासी दांव खेली। इस दौरान लगे पोस्‍टर भी कुछ संकेत दे रहे थे।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 08:27 AM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 08:27 AM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष ने दही-चूड़ा के बहाने खेला अपना सियासी दांव Bhagalpur News
भाजपा जिलाध्यक्ष ने दही-चूड़ा के बहाने खेला अपना सियासी दांव Bhagalpur News

भागलपुर [दिलीप कुमार शुक्ला]। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने मकरसंक्रांति भोज का आयोजन किया। खरमनचक स्थित आस्था विवाह भवन में आयोजित इस कार्यक्रम की मेजबानी खुद जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने की। इस भोज में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस भोज में दो हजार लोग शामिल हुए। लोगों ने दही, चूड़ा, चीनी, गुड़, तिलकूट, भूरा, सब्जी, चना, मूंग के अलावा कॉफी ग्रहण किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित 

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी भागलपुर के वरीय उद्धोघोषक डॉ विजय कुमार मिश्र कर रहे थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक रवि शंकर रवि के अलावा प्रशांत मिश्रा, प्रशांत चौबे, राजू शर्मा, नागेश्वर मिश्रा, कैलाश, परवाना पोद्दार, रितु श्री ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। रवि शंकर रवि ने गणेश बंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने गजल, भजन और लोकगीत गाए। इस अवसर पर कविता पाठ भी हुआ। 

सामाजिक समरसता का प्रतीक है यह पर्व

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने इस पर्व की सभी को बधाई दी। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, पूर्व विधायक ई शैलेंद्र, विभूति गोस्वामी, पूर्व महापौर दीपक भुवानिया, रतन मंडल, अमर सिंह कुशवाहा, अजय आलोक, जिला परिषद अध्यक्ष अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह, महापौर सीमा साहा, प्रो मथुरा दूबे, प्रो डीएन राय, प्रो ब्रजभूषण तिवारी, प्रो राणा प्रताप सिंह, डॉ चंद्रशेखर साह, विजेंद्र, हरविंद नारायण भारती, निर्भय चौधरी, अजीत घोष, डॉ यूएस चौधरी, केपी शर्मा, राजीवकांत मिश्र, योगी राजीव मिश्रा, रामगोपाल पोद्दार, अशोक भिवानीवाला, दिलीप निराला, अभिनव कुमार, संजीव कुमार, मनीष दास, प्यारे हिंद, देवव्रत घोष, प्रणव दास, शरद बाजपेयी, विजय साह, प्रतीक आनंद, कुमार विजेंद्र, अजीत गुप्ता, मुकुल प्रियादर्शी, गौरव दास, श्वेता सिंह, ​शशि मोदी, लीना सिन्हा, संगीता तिवारी, संतोष कुमार, शिशुपाल भारती, संजय साह, विपुल सिंह, रोशन सिंह, विनोद मंडल, नभय चौधरी, अभय वर्म्मन, विष्णु शर्मा, साकेत ओझा, अमित सिंह, समीर गुप्ता, तरुण घोष, सुनिधि मिश्रा, संजय साह, महेश साह, राजकिशोर सिंह, रविन्द्र दास, राजीव, चंदन राय, नीलराज, बंटी यादव, शेखर पांडेय, दीपक सिन्हा, दीपक घोष, अभय सिंह, रवि शेखर भारद्वाज, ओम भास्कर, डॉ. अशोक कुमार आलोक, ललन पासवान, हरिवंश मणि सिंह, नरेश चंद्र मिश्र, दीपक सिंह, मंजीत सिंह, गुड्डू शुक्ला, किरण सिंह, अजय कनोडिया, आशा ओझा, विपुल सिंह, मुरारी पासवान, सरस्वती कुमार, मुकेश सिंह, प्रो डॉ शैलेश्वर प्रसाद, गौतम दूबे सहित अन्य लोग शामिल हुए।

भोज में हुई चर्चा-कहीं टिकट के लिए तो नहीं है यह आयोजन 

जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय के मकरसंक्रांति भोज पर आए सभी लोग आपस में टिकट की चर्चा करते दिखे। आपस में बातचीत के दौरान कार्यकर्ता बोल रहे थे कि भागलपुर विधानसभा सीट के लिए रोहित पांडेय भी अब सक्रिय होने लगे हैं। यहां बता दें कि रोहित पांडेय का जिलाध्यक्ष के रूप में यह दूसरा कार्यकाल है। पहले कार्यकाल में उन्होंने इस तरह का कोई आयोजन नहीं किया था। वहां रोहित पांडेय के कुछ सम​र्थक यह भी कह रहे हैं कि हमलोग उन्हें प्रोजेक्ट कर रहे हैं। इस दौरान लगे पोस्टर पर भी रोहित पांडेय की बड़ी तस्वीर लगी थी। पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित साह, जेपी नड्डा, संजय जायसवाल, नंद किशोर यादव और सुशील कुमार मोदी की तस्वीरें थी। लेकिन किसी भी स्थानीय नेता को इस पोस्टर में जगह नहीं दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी प​रिषद, विवेकानंद केंद्र, विद्या भारती, प्रज्ञा प्रवाह, चिती, अखिल भारतीय मजदूर संघ, अधिवक्ता परिषद, जदयू, लोजपा, रालोसपा, युवा चेतना क्लब, जागृत युवा समिति, चैंबर आॅफ कॉमर्स, लायंस क्लब, जीवन जागृति सोसाइटी आदि के कार्यकर्ता मौजूद थे। समारोह में कई चिकित्सक, प्रोफेसर, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, रंगकर्मी, जिला परिषद सदस्य, वार्ड पार्षद, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य आदि भी उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा और उसके सभी प्रकोष्ठ के भी कार्यकर्ता भी सक्रिय दिखे। संघ परिवार के प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी चर्चा का विषय बना रहा। यहां बता दें कि रोहित पांडेय के कार्यकाल में भागलपुर लोकसभा से भाजपा समर्थित जदयू उम्मीदवार अजय मंडल और नाथनगर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा समर्थित जदयू उम्मीदवार लक्ष्मीकांत मंडल चुनाव जीते हैं। उनके कार्यकाल का इस साल पहला विधानसभा चुनाव होगा। 

चौबे ने दिल्ली निवास पर दिया दही-चूड़ा का भोज

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर मकर संक्रांति मधुर परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों को दही, चूड़ा, गुड़, तिलकुट और खिचड़ी परोसा गया। भोज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह, कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद, केंद्रीय लघु उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, संगठन मंत्री नागेंद्र, सांसद राम कृपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल, भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिपाठी, राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र दुबे, सांसद गोपाल जी ठाकुर, विधायक मिथिलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इस अवसर पर हवन आदि का आयोजन किया गया। पंडित अमरेश तिवारी, पंडित राकेश तिवारी, पंडित मनोरंजन पांडेय, पंडित अमलेश झा के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर अर्जित शास्वत चौबे, कुंदन आदि उपस्थित थे। 

नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को दी बधाई

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि नड्डा कुशल संगठनकर्ता हैं। सभी को साथ लेकर चलने वाले विराट व्यक्तित्व के धनी हैं। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष नड्डा के कुशल नेतृत्व में भाजपा का और अधिक विस्तार होगा।

भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे सहित भाजपा नेता देव कुमार पांडेय, अरुण कुमार सिंह, सज्जन अवस्थी, रामनाथ पासवान, सुधीर चौधरी, अभय कुमार घोष उर्फ सोनू, अनूप लाल शाह, चंदन पांडेय, शशि मोदी, पंकज सिंह, गौरव दास, पुष्पा प्रसाद, बिन्नी शर्मा सहित दर्जनों नेताओं ने जेपी नड्डा को बधाई दी है। भागलपुर जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने भी भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी