भाजपा के प्रदेश नेता पहुंचे भागलपुर, बोले- लगातार गरीबों-पिछड़ों के लिए काम कर रहे प्रधानमंत्री

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार बबलू पहुंचे भागलपुर। बोले- लगातार गरीबों-पिछड़ों के लिए काम कर रहे प्रधानमंत्री। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने कई कार्यक्रमों में हुए शामिल। सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत दिव्यांग को किया सम्मानित।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 10:43 AM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 10:43 AM (IST)
भाजपा के प्रदेश नेता पहुंचे भागलपुर, बोले- लगातार गरीबों-पिछड़ों के लिए काम कर रहे प्रधानमंत्री
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार 'बबलू'।

जागरण संवाददाता, भागलपुर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व विधान पार्षद सदस्य नीरज कुमार 'बबलू' पहली बार भागलपुर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। उनके साथ चल रहे प्रदेश सह संयोजक डा. शशि शेखर सम्राट का भी स्वागत किया गया। इसके बाद मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में डीआइजी कोठी के बगल में मूक बधिर विद्यालय में दिव्यांग विद्यार्थ‍ियों को अंग वस्त्र से सम्मानित कर भोजन करवाया गया।

इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पखवाड़े को 'सेवा और समर्पण' अभियान कार्यक्रम के तहत मोर्चा के द्वारा दिव्यांग, वृद्ध एवं विधवा भाई-बहनों को सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री लगातार गरीबों-पिछड़ों के साथ-साथ समाज के वंचितो के आवाज को को उठाते हैं।

प्रधानमंत्री इस बात का ध्यान रखते हैं कि योजना का लाभ हाशिये पर रह रहे हर एक व्यक्ति को मिल सके। मोदी ने जब प्रधानमंत्री पद की शपथ ली, उसके तुरंत बाद ही उन्होंने विकलांग शब्द को हटाकर दिव्यांग शब्द का प्रयोग किया। यह अपने आप में दिव्यांग भाइयों को ऊर्जा देने वाला है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग भाइयों से हमें सीख लेना चाहिए कि विपरीत परिस्थितियों में भी हम कैसे संस्था में रह करके समाज में अपने योगदान दे सकते हैं और दिखा सकते हैं।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, आशुतोष कुमार ढिल्लू, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक दीपक शर्मा, जिला प्रवक्ता राजेश टंडन, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू, तिलकामांझी नगर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्दन ठाकुर, सोनल सिंह, रोहित मिश्रा, अनुज झा, अशीष रंजन, संदीप शर्मा, करण शर्मा, शशांक शेखर समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि बिहार में दो सीटों पर हो हुए विधानसभा उपचुनाव का परिणाम एनडीए की ओर जाएगा। जनता को केंद्र और राज्‍य सरकार से कोई परेशानी नहीं है। लगातार विकास कार्य हो रहे हैं।    

chat bot
आपका साथी