WATCH Video: CM नीतीश के MLA ने जमकर लगाए ठुमके, महिला कलाकारों के साथ मंच पर उछले, बोले- शिव ने भी तो तांडव किया था

WATCH Video बिहार के सत्‍ताधारी दल के एक विधायक फ‍िर चर्चा में आ गए हैं। गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वे महिला कालाकरों के साथ डांस कर रहे हैं।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Mon, 15 Mar 2021 07:21 AM (IST) Updated:Tue, 16 Mar 2021 07:49 AM (IST)
WATCH Video: CM नीतीश के MLA ने जमकर लगाए ठुमके, महिला कलाकारों के साथ मंच पर उछले, बोले- शिव ने भी तो तांडव किया था
गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar politics: बिहार के गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल का एक वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। इंटरनेट मीडिया में लोग धड़ल्‍ले से इस वीडियो को पोस्‍ट कर रहे हैं। यह वीडियो लगातार शेयर हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो महाशिवरात्रि का है। इसमें विधायक गोपाल मंडल मंच पर नृत्‍य करने के दौरान खूब उछल रहे हैं। महिला कलाकार के साथ वे ताल से ताल मिलाकर नाच रहे हैं। इससे पहले भी विधायक का कई वीडियो वायरल हुए हैं।

खुद को रोक नहीं सके विधायक

जानकारी के अनुसार, नवगछिया में गोपाल गोशाला स्थित जगतपति नाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर जागरण कार्यक्रम का आयेाजन किया गया था। कार्यक्रम  में गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल मौजूद थे। इस दौरान जब महिला कलाकार ने अपनी प्रस्‍तुति शुरू की तो वे रुक नहीं सके। वे भी मंच पर पहुंचे और महिला कलाकार के साथ जमकर ठुमके लगाए।

गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने लगाए ठुमके। pic.twitter.com/1qG1UsfSK2

— Dilip Kumar Shukla (@dilip79bgp) March 14, 2021

'मोन मगन भक्ति में ऐसन सारा बंधन तोड़ के, आज नैकी बहुरिया नाचे ललकी चुनरिया ओढ़ के', इस गीत पर विधायक ने महिला कलाकार का खूब साथ दिया। उन्‍होंने मंच पर डांस किया। वे खूब मंच पर उछले।

pic.twitter.com/6SC1Ou4jsl

— Dilip Kumar Shukla (@dilip79bgp) March 14, 2021

शिव ने किया नृत्‍य तो विधायक के नृत्‍य पर आपत्ति क्‍यों

विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा कि महाशिवरात्रि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित था। जागरण हो रहा था। भक्ति के गीत बज रहे थे। उन्‍होंने कहा कि विधायक ने लोगों को भक्ति के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए नृत्य किया था। उनके आराध्य महादेव हैं। शिव के बारे में भी शास्त्रों में लिखा है कि उन्होंने समय-समय पर तांडव नृत्य किया था। भगवान कृष्ण समेत कई आराध्यों ने भी नृत्य क्षमता का समय-समय पर प्रदर्शन किया है। इसलिए विधायक गोपाल मंडल का नृत्‍य करने से कोई आपत्ति क्‍यों। वहीं इंटरनेट मीडिया में लोगों ने इस नृत्‍य की जम कर चुटकी ली है।

हमेशा चर्चा में बने रहे हैं विधायक गोपाल मंडल

बता दें कि विधायक गोपाल मंडल लगातार चर्चा में बने रहते हैं। हाल में उन्‍होंने बांका के बौंसी में जमीन विवाद के दौरान कहा था कि वे पिस्‍टल से ठोंक देते हैं। इसकी काफी आलोचना हुई थी। इससे पहले उन्‍होंने बिहपुर के भाजपा विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र और भागलपुर के भाजपा जिलाध्‍यक्ष रोहित पांडेय के खिलाफ भी अमार्यादित टिप्‍पणी की थी। उनका विवादों से काफी पुराना नाता है। वे जदयू और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ में भी कई बार बोल चुके हैं। साथ ही उन्‍होंने कई बार राजद और इसके नेता तेजस्‍वी यादव की भी तारीफ की है। खैर जो भी इस वीडियो को देखकर लोग लगातार चुटकी ले रहे हैं। हालांकि जदयू के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने इस विषय पर कुछ भी नहीं कहा।

chat bot
आपका साथी