बिहार: तोपखाना बाजार से तीन बोरी में भरे हथियार जब्‍त, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

बिहार में पुलिस ने हथ‍ियारों का जखीरा बरामद किया है। मुंगेर के तोपखाना बाजार में छापेमारी के दौरान तीन बोरी मेें भरे हथ‍ियार बरामद की गई है। साथ ही पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Mon, 30 May 2022 12:09 PM (IST) Updated:Mon, 30 May 2022 12:09 PM (IST)
बिहार: तोपखाना बाजार से तीन बोरी में भरे हथियार जब्‍त, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
मुंगेर के तोपखाना बाजार में छापेमारी के लिए जाती पुलिस।

जागरण संवाददाता, मुंगेर। Bihar Crime: बिहार में पुलिस को ने हथ‍ियार का जखीरा बरामद किया है। मुंगेर जिले के कोतवाली पुलिस ने तोपखाना बाजार स्थित घसियार मुहल्ला में छापेमारी की। पुलिस ने यहां से तीन बोरियों में बंद हथियार बरामद किया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। छापेमारी का नेतृत्व एसडीपीओ नंदजी प्रसाद कर रहे हैं। कोतवाली सहित कई थानों की पुलिस अभी छापेमारी कर रही है। इस कार्रवाई के बाद हथ‍ियार तस्‍करों में हड़कंप मच गया है। 

chat bot
आपका साथी