Sultanganj News: दंबगों ने दंपती से मारपीट कर लूटा सामान, फ‍िर महिला से दुष्‍कर्म का किया प्रयास

पैसराहा गांव में दबंगों ने दंपती के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडे बरसा दिए। आरोपियों ने दंपती के घर का सामान लूटकर झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से 4 को गिरफ्तार किया है।

By Pankaj KumarEdited By: Publish:Thu, 08 Dec 2022 04:14 PM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2022 04:14 PM (IST)
Sultanganj News: दंबगों ने दंपती से मारपीट कर लूटा सामान, फ‍िर महिला से दुष्‍कर्म का किया प्रयास
पैसराहा गांव में दबंगों ने उत्पात मचाते हुए दंपती के साथ मारपीट कर दी।

बाथ (सुल्तानगंज), संवाद सूत्र: बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया पंचायत के पैसराहा गांव में दबंगों ने उत्पात मचाते हुए दंपती के साथ मारपीट कर दी। दंपती ने आरोप लगाया है कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे लाठी-डंडों से लैस रिंकू महतो, प्रसादी महतो, सिकंदर महतो, सुरेन्द्र महतो गाली-गलौज करते हुए उनकी झोपड़ीनुमा बने घर में घुस गए। शिकायत में महिला ने आरोपियों पर उसके साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं, सुरेंद्र महतो पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए पीड़ित दंपती ने थाने में सभी सातों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

सोने की बाली, पायल और घर का राशन भी लूटा

पीड़ित युवक मुताबिक, सभी आरोप‍ियों ने मिलकर घर तोड़-फोड़ कर उजाड़ दिया। पत्नी के कानों से सोने की बाली और पायल छीनकर हमलावर दबंगों ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित के मुताबिक झोपड़ी में रखे बांस-कोरा के कागजों को आग के हवाले करते हुए फूस और पालीथिन सब तहस-नहस कर दिया। वहीं, आटा-चावल सहित अन्य सामान ढोकर अपने साथ ले गए। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दंपती के आवेदन पर सात लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपियों में से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- फेसबुक पोस्ट पर बहस के बाद कमेंट में दी धमकी, फिर ड्यूटी से लौटते Security Guard को घात लगाकर गोलियों से भूना

chat bot
आपका साथी