बिहार विधानसभा उपचुनाव आज: किसने कितना संयोजा, अब तारापुर की जनता के हाथ में रिमोट कंट्रोल

बिहार में आज तारापुर और कुशेश्वरस्थान निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होना है। मुंगेर के तारापुर की बात करें तो ये हाट सीट बन चुका है। प्रचार प्रसार से लेकर चुनाव की अंतिम रात तक प्रत्याशियों ने क्या कुछ संजोया इसका रिमोट अब जनता के हाथ में है...

By Shivam BajpaiEdited By: Publish:Sat, 30 Oct 2021 06:14 AM (IST) Updated:Sat, 30 Oct 2021 06:14 AM (IST)
बिहार विधानसभा उपचुनाव आज: किसने कितना संयोजा, अब तारापुर की जनता के हाथ में रिमोट कंट्रोल
तारापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव आज, हम देंगे पल पल की अपडेट।

रजनीश, मुंगेर : बिहार विधानसभा उपचुनाव  तारापुर उप चुनाव में खड़े नौ प्रत्याशियों की किस्मत की आखिरी रात गुजरी गई। रात भर में संबंधित दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को जो सेङ्क्षटग-गेङ्क्षटग करना था वह कर लिए। अब रिमोर्ट कंट्रोल जनता के हाथ में है। शनिवार को जनता ईवीएम का बटन दबाकर अपना-अपना जवाब देंगे। अब न प्रत्याशियों के पास समय बचा है और न वोटरों के पास। किसने कितना वोटरों को संयोज कर रखा है इसका निर्णय तो दो नवंबर को होगा, इससे पहले की पटकथा शनिवार को तारापुर विधानसभा के वोटर लिख देंगे। नौ उम्मीदवारों की किस्मत आज शाम तक ईवीएम में कैद हो जाएगी। इस सीट पर राज्य से लेकर देश की राजधानी तक की नजर है। सभी दलों के लिए यह हाट सीट बनी हुई हैं।

प्रतिष्ठा बचाने, तो किसी को विरासत पाने की चिंता

तारापुर सीट हाट सीट बना हुआ है। एनडीए से जदयू ने यहां 2005 के उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह को उतारा है, जबकि राजद, कांग्रेस और लोजपा ने नए चेहरे को मौका दिया है। लोजपा को छोड़कर तीन दलों के प्रत्याशी तारापुर विधानसभा क्षेत्र के ही हैं। स्थानीय होने के कारण समाज के लोग सभी से भलीभांति परिचित हैं। कुल मिलाकर, जदयू अपनी सीट बरकार रखने और राजद और कांग्रेस पुरानी विरासत को संयोजने की तैयारी में है। इस सीट को अपने कब्जा में करने के लिए सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सभी के समर्थक समर्थक वोटों के बिखराव और अपने बेस वोटरों की ताकत से अपने पक्ष में जीत का समीकरण देख रहे हैं। लोजपा अपने प्रत्याशी के व्यक्तित्व, कार्य और युवाओं के बल पर उत्साहित है।

इस तरह रहा तीन चुनाव का समीकरण

2005 के विधानसभा चुनाव में राजद से शकुनी चौधरी ने जीत हासिल की थी। शकुनी चौधरी ने 32 हजार 828 वोट हासिल किया था, जबकि जदयू से राजीव कुमार ङ्क्षसह को 32 हजार 217 वोट मिला था। राजीव कुमार सिंह को महज 611 वोट से हराया। इसी तरह 2010 में नीता चौधरी ने जदयू से जीत हासिल की थी। जदयू से नीता चौधरी ने 44 हजार 582 वोट हासिल किया था। राजद से शकुनी चौधरी को 30 हजार 704 वोट मिले थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में तारापुर सीट पर जदयू से मेवालाल चौधरी ने जीत हुई, मेवालाल चौधरी ने 66 हजार 411 वोट मिला था। इने विरोध में हिंदुस्तान अवाम मोर्चा प्रत्याशी शकुनी चौधरी को 54 हजार 464 वोट मिले थे। 2020 के चुनाव में जदयू ने चेहरा नहीं बदला और मेवाला चौधरी को ही मैदान में उतारा। जदयू के मेवालाल चौधरी को 64468 वोट मिले, जबकि राजद से पूर्व केंद्रीय मंत्री की पुत्री दिव्य प्रकाश मैदान में थी। दिव्य प्रकाश के खाते में 57243 वोट पड़े।

chat bot
आपका साथी