नंद के घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की..

शहर के एक होटल में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में बुधवार को भगवान राम और भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Jul 2018 09:46 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jul 2018 09:46 PM (IST)
नंद के घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की..
नंद के घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की..

भागलपुर। शहर के एक होटल में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ में बुधवार को भगवान राम और भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भागवत कथा वाचक आचार्य वेणुगोपाल स्वामी जी से भजन सुनकर भक्तजन खूब झूमे। उन्होंने बताया कि राजा दशरथ को पुत्र प्राप्ति के लिए चार फल दिए गए थे। तीनों रानियों ने फल खाया। कौशल्या ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को जन्म दिया। उन्होंने कथा के दौरान राम लीला से लेकर वनवास और सीता त्याग के बारे में जानकारी दी।

वहीं, कृष्ण जन्म का प्रसंग छेड़ते हुए देवकी के गर्भ से भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था, देवइच्छा से पिता वासुदेव अपनी आठवीं संतान को बचाने के लिए उसे गोकुल में नंद बाबा के घर छोड़ आए। गोकुल में नंद बाबा के यहा पुत्र पैदा होने की सूचना चारों ओर खुशिया मनाई जाने लगीं। 'नंद के घर आनंद भयो जै कन्हैया लाल की, हाथी दीजो घोड़ा दीजो और दीजो पालकी' बधाई गीत गाया तो कथा सुनने को बैठे महिलाएं और पुरुष झूमने लगे। आचार्य ने भगवान की महिमा सुनाते हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों के वश में रहते हैं, वह भक्त के जीवन में जब चाहे आ सकते हैं, दिल से भक्त बुलाए तो बाके बिहारी दौड़े चले आते हैं। भगवान श्री कृष्ण ने अपनी अनन्य लीलाओं से भक्तों को सुख दिया। संसार में संभलकर सत्य को अपनाकर चलो, भगवान को जरूर याद रखो इसी में जीव का हित है।

chat bot
आपका साथी