भागलपुर : महिला ने लकड़ी गट्ठर उठाने में मांगा सहयोग तो युवक ने कर दिया यह बड़ा कांड, बोला-किसी को बताना नहीं

भागलपुर में महिला के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। महादलित महिला के साथ दुष्कर्म कर उसके कपड़े भी ले गया आरोपित। महिला ने बाथ थाना में तीसरे दिन दिया आवेदन। पीडि़ता का पति कोलकाता में चलाता है ट्रक।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Wed, 10 Aug 2022 02:34 PM (IST) Updated:Wed, 10 Aug 2022 02:34 PM (IST)
भागलपुर : महिला ने लकड़ी गट्ठर उठाने में मांगा सहयोग तो युवक ने कर दिया यह बड़ा कांड, बोला-किसी को बताना नहीं
बिहार के भागलपुर में महिला के साथ दुष्‍कर्म किया गया।

संवाद सूत्र, बाथ (सुल्तानगंज) (भागलपुर)। भागलपुर में महादलित परिवार की एक बच्ची की मां के साथ दुष्कर्म कर एक वहशी उसके वस्त्र भी लेकर भाग गया। मामला जिले के बाथ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीडि़त महिला ने बताया कि बीते 7 अगस्त मेरे साथ दुष्कर्म किया गया। पति कोलकाता में ट्रक चलाता है। गांव वालों ने हिम्मत दी तब मैैंने मंगलवार 9 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई है। रविवार को जलावन चुनने मन्नू गैरेज के समीप बगीचे में गई थी।

वहां थाना क्षेत्र के ही किरणपुर निवासी सिकंदर मंडल उर्फ नाटू का लगभग 27 वर्षीय पुत्र राजेश मंडल उर्फ भौठा लाल-टीशर्ट, हाफ पैंट पहने व गमछा बांधे पहले से बैठा था। जब जलावन इकट्ठा कर लिया तो उसे गट्ठर उठाने के लिए बुलाया। उसने आकर मेरा हाथ पकड़ मुंह दाबते हुए मेड़ की ओर उठा ले गया। वहां मुझे निर्वस्त्र कर मेरे साथ दुष्कर्म किया। उस दौरान मैैं उसको दांत काटती रही लेकिन वह नहीं माना। दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देते हुए मेरे कपड़े भी लेकर भाग गया।

दूर एक खेत में बिचड़ा उखाड़ रहा व्यक्ति मेरे रोने की आवाज सुनकर आया। उसने अपना गमछा मुझे लपेटने के लिए दिया। फिर मन्नू के गैरेज में मुझे बिठाया। एक गट्ठर में बंधी साड़ी मुझे पहनने के लिए दी। उसके बाद मेरे गांव वालों को फोनकर बुलाया। घर में कोई पुरुष न होने के कारण मैैं डरी हुई थी। ग्रामीणों के भरोसे पर हिम्मत जुटाकर मंगलवार को बाथ थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पीडि़त महिला को आवश्यक कार्रवाई हेतु महिला थाना भागलपुर भेजा गया है।

इस घटना के बाद गांव में तनाव भी है। लोगों का कहना है कि दुष्‍कर्म के आरोपित को कठोर से कठोर सजा दी जाए। ग्रामीण चिंता में हैं, इस तरह की घटना से महिलाओं को सुरक्षित रहना मुकिश्‍ल हो गया है। 

chat bot
आपका साथी