Bhagalpur Weather Upate 18 january 2022: पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, ठंड से परेशान रहे लोग

Bhagalpur Weather Upate 18 january 2022 भागलपुर और आसपास के इलाके में ठंड का प्रकोप जारी है। पछुआ हवा ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। बिहार कृषि विवि के मौसम विभाग के अनुसार मौसम का ये हाल...

By Abhishek KumarEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 06:44 AM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 06:44 AM (IST)
Bhagalpur Weather Upate 18 january 2022: पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, ठंड से परेशान रहे लोग
Bhagalpur Weather Upate 18 january 2022: भागलपुर और आसपास के इलाके में ठंड का प्रकोप जारी है।

संवाद सूत्र, अकबरनगर : सोमवार सुबह पछुआ हवा चलने से भागलपुर, अकबरनगर नगर पंचायत सहित विभिन्न इलाको में ठिठुरन बढ़ गई। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर बच्चे व बुजुर्गो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग जगह जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने का उपाय कर रहे है। हालांकि दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन शाम होते ही एक बार फिर ठंड और गलन से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई।

सोमवार को अहले सुबह काफी ठंड रही। इस दौरान बादल छाए रहे और पछुआ हवा चलती रही। जिसके कारण बहुत कम लोग ही घरों से बाहर निकले। सप्ताहिक बाजार का दिन होने के बावजूद बहुत कम संख्या में लोग खरीदारी करने बाजार पहुंचे। दोपहर बाद धूप निकली तो लोगों को राहत हुई। मगर हवा लगातार चलती रही। शाम के समय में फिर से ठंड और गलन बढ़ गई। उधर ठंड को देखते हुए अकबरनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों व चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी लोगों को न तो अलाव दिख रहा है और न ही ठंड से बचाव के लिए अन्य कोई उपाय किए गए हैं। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी