Bhagalpur Weather Forecast : आज फ‍िर होगी बारिश, खेती को फायदा, जानिए... मौसम पूर्वानुमान

Bhagalpur Weather Forecast आज फ‍िर भागलपुर तथा आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम में नमी है। उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। किसानों को फायदा होगा।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Wed, 16 Sep 2020 08:55 AM (IST) Updated:Wed, 16 Sep 2020 08:55 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : आज फ‍िर होगी बारिश, खेती को फायदा, जानिए... मौसम पूर्वानुमान
Bhagalpur Weather Forecast : आज फ‍िर होगी बारिश, खेती को फायदा, जानिए... मौसम पूर्वानुमान

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast  : पिछले दो दिनों भागलपुर सहित आसपास के जिलों में बारिश हो रही है। बारिश से जहां एक ओर खेती किसानी में फायदा हो रहा है, वहीं दूसरी ओर जलजमाव ने स्थिति और भी नारकीय बना दी है। धान और गन्‍ना की फसल को बारिश ने फायदा पहुंचाया। वहीं, सब्‍जी को नुकसान हुआ है। भागलपुर शहर में हर ओर जलजमाव के कारण लोग परेशान हो गए। भोलानाथ पुल की स्थिति सबसे खराब है। हल्‍की बारिश में भी वह तालाब का रूप ले लेता है। सैडिंस कंपाउंड के पास तो सड़कों पर पानी बहने लगा था। मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने की उम्‍मीद जताई है।

बिहार विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेन्द्र  कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम 15 एमएम बारिश हुई। बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल छाया रहेगा। गरज के साथ अचानक बूंदाबांदी आ सकती है। तापमान अधिकतम 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवा की गति से 3 से 4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार का अनुमान है। हालांकि कुछ जिलों में मौसम में तल्खी रहेगी।  

जमुई में रात में हल्की बारिश हुई। सुबह  बादल छाए हुए हैं। मधेपुरा में धूप है। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है। लखीसराय में अल सुबह बारिश हुई थी। कुछ इलाके में रात को भी बारिश हुई। अभी धूप निकला हुआ है। गर्मी भी काफी है। बारिश कारण जर्जर सड़कों और गड्ढे में जल जमाव भी है। खगड़िया में धूप है। हालांकि बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। अररिया में बादल है। हल्की हवा चल रही है। मुंगेर में तेज धूप है। किशनगंज में बादल छाया है।  बारिश की संभावना बनी हुई है। कटिहार में सुबह पांच बजे तक बारिश होती रही है। अभी भी बादल छाया हुआ है। सहरसा में धूप-छांव की स्थिति है। मंद-मंद हवा चल रही हैं।

chat bot
आपका साथी