Bhagalpur Weather Forecast : दिन भर गर्मी, रात में तापमान कम, जानिए... मौसम पूर्वानुमान

Bhagalpur Weather Forecast बुधवार की सुबह भागलपुर सहित आसपास के जिलों में धूप खिली हुई है। दोपहर में भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। बारिश की संभावना नहीं है। मानसून समाप्‍त हो गया है। खेती किसानी के लिए गर्मी घातक है। तापमान बढ़ा हुआ है।

By Dilip ShuklaEdited By: Publish:Wed, 14 Oct 2020 04:19 PM (IST) Updated:Wed, 14 Oct 2020 04:19 PM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : दिन भर गर्मी, रात में तापमान कम, जानिए... मौसम पूर्वानुमान
भागलपुर में गंगा तट के पास मौसम का हाल

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : धूप और छांव बीच पूर्व बिहार, सीमांचल और कोसी के विभिन्‍न जिलों में गर्मी से लोग परेशान रहे। हालांकि बीच-बीच में छांव की स्थिति बनी रही। कहीं से बारिश की सूचना नहीं है। लेकिन रात में तापमान घटने से ठंडक का एहसास लोगों को हो रहा है। दिन में गर्मी और रात में ठंडक बनी हुई है।

बीते एक सप्‍ताह से देर रात से सुबह तक ठंडक का एहसास हो रहा है। रात का तापमान भी कम होने लगा है। हालांकि दिन में उमस और चिलचिलाती धूप से गर्मी का अहसास हो रहा है। अक्टूबर के पहले सप्ताह से ही धीरे-धीरे मानसून कमजोर होता गया और फिर वापस चला गया। वातावरण में नमी के कारण उमस और कड़ी धूप के बीच कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार के अनुसार अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम और न्यूनतम में 10 डिग्री का अंतर है। इस कारण जहां दिन में गर्मी होती है। वहीं रात में ठंड की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अभी बारिश नहीं होगी। भागलपुर में दोपहर बाद तक मौसम साफ है।

बांका में बुधवार को भी मौसम पूरी तरह साफ है। तेज धूप खिली है। इससे गर्मी और उमस का भी अनुभव हो रहा है। रात को काफी ओस गिर रही है। इससे देर रात के बाद लोगों को गर्मी से निजात मिलती है। लेकिन धूप खिलने के बाद गर्मी बढ़ जाती है। मौसम का यह बदलाव लोगों को परेशान कर रहा है। कोरोना काल में मौसम बदलने के सर्दी खांसी का मामला बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह से बारिश बंद रहने से किसान धन कटनी में जुट गये हैं। जिनकी फसल नहीं पकी है, वे खलिहान तैयार करने में जुटे हैं। वैसे नीची जमीन वाले खेतों में अब भी पानी जमा है। जिससे किसानों को कटनी का इंतज़ार करना पड़ रहा है। अररिया में धूप है। मधेपुरा में धूप है। खगड़िया में धूप है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अभी बारिश की संभावना नहीं है। कड़ी धूप है। उमस भरी भारी गर्मी है। कई दिनों से लोग भीषण गर्मी और धूप से परेशान हैं।

chat bot
आपका साथी