Bhagalpur Weather Forecast : पछुआ हवा में बढ़ाई ठंड, गिरा पारा, जानिए... मौसम पूर्वानुमान

Bhagalpur Weather Forecast छठ पर्व के बाद तापमान अचानक गिर गया है। इस कारण ठंड से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। हालांकि सूर्योदय के बाद धूप से खिल जाने से लोगों को राहत जरुर मिली है। ल‍ेकिन ठंड का प्रकोप अभी बढ़ने वाला है।

By Dilip Kumar ShuklaEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 09:10 AM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 09:10 AM (IST)
Bhagalpur Weather Forecast : पछुआ हवा में बढ़ाई ठंड, गिरा पारा, जानिए... मौसम पूर्वानुमान
रविवार को भागलपुर में मौसम का हाल।

भागलपुर, जेएनएन। Bhagalpur Weather Forecast : पछुआ हवा के कारण ठंड बढ़ गई है। तापमान में गिरावट हो रहा है। भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में गिरावट जारी है। छठ पर्व के बाद मौसम में बदलाव आ गया है। तेज गति से पछुआ हवा चल रही है। नदी किनारे और बहियार में सुबह शाम धुंध और कोहरे का असर दिखने लगा है। उत्तर पश्चिम दिशा से पछुआ हवा चलने के कारण मौसम में परिवर्तन हो गया है। हालांकि दिन में धूप की गर्मी लोगों को राहत दे रही है।

 पर्वतीय प्रदेशों से आ रही बर्फीली हवा बढ़ा रही है ठंड 

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार की माने तो पहाड़ों की ओर से आ रही बर्फीली पश्चिमी हवा से बिहार में ठंड बढ़ने की गति तेज हो गई है।  फिलहाल तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। हाल फिलहाल न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट आने से अचानक शनिवार की देर रात से ठंड बढ़ गई है। । जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बहरहाल पहाड़ी पदेशों की जो स्थिति है इससे यह जाहिर होता है कि  नवंबर के अंतिम सप्ताह तक न्यूनतम तापमान और सात डिग्री लुढ़क कर  10 डिग्री सेल्सियस  पर पहुंच जाएगा। हालांकि अभी बारिश के कोई आसार नहीं है। मौसम सामान्य और शुष्क बना रहेगा।

 सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ 

बताया गया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। यह पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से बनता है। 1 से 2 दिन के बाद इसका आंसर मैदानी क्षेत्रों पर पड़ता है। ऐसा अनुमान है कि इसका असर चार-पांच दिनों में भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों पर भी पड़ेगा। अर्थात यूं कहें कि तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच दिसंबर के प्रथम सप्ताह से कड़ाके की ठंड पड़ेगी। अभी 89 फीसद आर्द्रता के साथ पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंड भरी पश्चिमी हवा चल रही है। दिन में धूप खिला रहेगा।

chat bot
आपका साथी